कलेक्टर टीना डाबी का पारा गर्म! विधायक ने बजरी को लेकर रेंजर की पोल खोली

कलेक्टर टीना डाबी का पारा गर्म! विधायक ने बजरी को लेकर रेंजर की पोल खोली
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में बीती रात जिला कलेक्टर टीना डाबी (IAS Tina Dabi) का पारा गर्म हो गया। उनके सामने जनसुनवाई के दौरान देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने वन विभाग की पोल खोल कर रख दी। दरअसल, कलेक्टर बीती रात ककोड़ ग्राम पंचायत में जनसुनवाई कर रही थी। इस बीच विधायक राजेंद्र गुर्जर ने अवैध बजरी माफियाओं के साथ वन विभाग की सांठगांठ के आरोप लगाए। विधायक ने कलेक्टर को बताया कि वन विभाग के रेंजर की मिली भगत से क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध तौर पर बजरी का परिवहन किया जा रहा है। यह सुनकर एक बार तो कलेक्टर टीना डाबी भी हैरान रह गई। इस पूरी घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जो काफी चर्चा में है।

यह भी पढ़ें : कांस्टेबल हत्याकांड खुलासा! टोंक पुलिस ने 12 घंटे में यूं वारदात खोली

टीना डाबी का चढ़ गया पारा, जब सुनी हकीकत

उनियारा उपखंड के ककोड़ ग्राम पंचायत में बीती रात जनसुनवाई शिविर आयोजित हुआ। इसमें कलेक्टर टीना डाबी ने मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनी, लेकिन कलेक्टर उस समय हैरान रह गई। जब विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कलेक्टर की मौजूदगी में वन विभाग और बजरी माफियाओं की सांठगांठ की पोल खोल दी। दरअसल, जनसुनवाई शिविर में बजरी माफियाओं के खिलाफ एक परिवाद आया। इस पर विधायक ने कहा कि हर दिन करीब 50-50 डंपर ओवरलोड होकर बजरी भरकर अवैध तौर पर जा रहे हैं। जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। विधायक ने यहां तक आरोप लगाया कि खुद वन विभाग के कर्मचारी इन डंपरों को निकालने में सहयोग कर रहे हैं। इसको लेकर विधायक ने दावा भी किया कि ग्रामीणों के पास इसके वीडियो भी है। यह सुनकर कलेक्टर टीना डाबी भी हैरान रह गई।

यह भी पढ़ें : टोंक कलेक्टर टीना डाबी का अनूठा रिकाॅर्ड! जो कोई नहीं बना पाया

रेंजर देने लगे कलेक्टर टीना डाबी को सफाई

वायरल वीडियो में विधायक राजेंद्र गुर्जर वन विभाग की मिली भगत को लेकर आरोप लगा रहे थे, तब वहां वन विभाग के रेंजर भी मौजूद थे। विधायक ने कलेक्टर को रेंजर के सामने कहा कि यह सब इन रेंजर साहब की मिली भगत है। इस बीच कलेक्टर के सामने रेंजर अपनी सफाई पेश कर रहे थे। विधायक ने कहा कि यदि कोई आम व्यक्ति अपने खेत पर मिट्टी की खुदाई करता है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाता है। लेकिन हर दिन 50 से 60 डंपर अवैध तौर पर बजरी से ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यह सुनकर कलेक्टर टीना डाबी ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने टोंक डीएफओ को भी मामले की जांच के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : आरटीओ इंस्पेक्टर की दबंगई! जयपुर में ट्रक ड्राइवर को पीटा, वीडियो वायरल

अपनी हंसी नहीं रोक पाई कलेक्टर टीना डाबी

जनसुनवाई के दौरान एक अधिकारी का जवाब सुनकर कलेक्टर टीना डाबी अपने हंसी नहीं रोक पाई। दरअसल, ढिकोलिया गांव के ग्रामीणों ने लाल के मुंह के बदंरों के आंतक का मुद्दा उठाया। लोगों ने बताया कि बंदरों ने जीना हराम कर रखा है। इस पर वहां मौजूद पंचायत समिति के एक अधिकारी ने, जो जवाब दिया, उसे सुनकर सब हंस पड़े। यह सुनकर टीना डाबी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई। दरअसल, अधिकारी ने कहा कि साहब पहले तो बंदरों को कुछ खिलाना पिलाना पड़ेगा। इसका इंतजाम तो करना पड़ेगा, तब ही बंदर पकड़ में आएंगे। इस पर कलेक्टर ने हंसते हुए कहा कि जो भी संभव हो, ग्रामीणों को परेशानी से निजात दिलाई जाएं। शिविर में कलेक्टर ने देर रात तक 90 परिवादों की सुनवाई की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : बांसवाड़ा स्कूल हादसा! छत का प्लास्टर गिर गया, छात्राओं के सिर फूट गए

धौलपुर पुलिस वाह! चार राज्यों से ढूंढ निकाले तीस लाख के मोबाइल

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!