टीना डाबी हँस पड़ी! सरपंच बोले, अब तक आपको टीवी पर ही देखा
टोंक : राजस्थान की सबसे चर्चित आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) इन दिनों टोंक जिले में काफी सुर्खियों में हैं। आमजन को त्वरित राहत देने को लेकर फेमस टोंक कलेक्टर से जिले के लोगों को काफी आशा बन गई हैं। इसको लेकर जहां भी टोंक कलेक्टर टीना डाबी जाती हैं, तो लोग उनसे यही बात करते हैं कि हमें आपसे बहुत आशा हैं। निवाई उपखंड के किरोद गांव में रात्रि चैपाल के दौरान वहां के पूर्व सरपंच ने टोंक कलेक्टर पर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि सभी लोगों को आपसे बहुत आशा और विश्वास हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने अब तक आपको टीवी और मोबाइल पर ही देखा था, लेकिन आज हम कलेक्टर साहब के सामने बैठे हैं। यह सुनकर आईएएस टीना डाबी भी हँस पड़ी।
यह भी पढ़ें : एसडीएम को चेतावनी! किसानों ने कहा, किसी भी हद तक चले जाएंगे
सरपंच का जवाब सुनकर टीना डाबी हँस पड़ी!
दरअसल, निवाई उपखंड के किरोद गांव में बीती रात रात्रि चैपाल आयोजित हुई, जहां सुनवाई के दौरान ग्रामीणोें ने पेयजल, सड़क, बिजली समेत कई मूलभूत समस्याओं सेे अवगत कराया। इस बीच वहां के पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव भी कलेक्टर के समक्ष आए, जहां उन्होंने गांव की एक सड़क को लेकर मुद्दा उठाया। उन्होंने टोंक कलेक्टर टीना डाबी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘अब तक हम आपको मोबाइल और टीवी पर ही देखते थे, लेकिन आज यह मौका मिला है कि हम आपके सामने बैठे हैं।’ सरपंच का यह जवाब सुनकर टोंक कलेक्टर हँसें बिना रह सकी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ीलाल का धमाका! एसबीआई बैंक मैनेजर की जमकर क्लास लगाई
कलेक्टर मैडम….लोगों की आपसे बहुत आशा है
आईएएस टीना डाबी जैसलमेर और बाड़मेर में कलेक्टर रहने के दौरान काफी चर्चा में रही। वहां भी उन्होंने आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। इसको लेकर प्रदेश भर में काफी चर्चा रही। इसी के चलते आईएएस टीना डाबी की सियासी और प्रशासनिक गलियारों में अलग पहचान हैं। इधर, रात्रि चैपाल के दौरान किरोद के पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव ने कहा कि ‘कलेक्टर मैडम आपसे क्षेत्र के लोगों को बड़ी आशा और विश्वास है। यह हमारा सौभाग्य है कि आप अब टोंक कलेक्टर हैं। आपने प्रदेश ही नहीं, देश में भी अपना नाम रोशन किया है।’ यह सुनकर टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मुस्कुराते हुए विधायक रामसहाय वर्मा की तरफ ही इशारा करते हुए कहा कि ‘हम तो सर के आदेश से आए हैं।’
यह भी पढ़ें : कलेक्टर टीना डाबी का पारा गर्म! विधायक ने बजरी को लेकर रेंजर की पोल खोली
मंत्री किरोड़ीलाल का धमाका! एसबीआई बैंक मैनेजर की जमकर क्लास लगाई

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






