अजमेर में दुल्हनों की कलेक्टर से डिमांड! सिलेंडर दिलवा दो साहब…

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान अक्षय तृतीया के बाद से शादी समारोहों की धूम मची हुई है। इधर, एलपीजी गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर शादी आयोजक काफी परेशान हो रहे हैं। इस बीच अजमेर में जिला कलेक्टर के सामने एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया। जब दो दुल्हन बहने हाथों में मेहंदी लगाकर कलेक्टर के सामने गुहार लगाने पहुंच गई। यह देखकर कलेक्ट्रेट परिसर में लोग भी हैरान रह गए। दरअसल, 25 अप्रैल को दोनों बहनों की शादी होने वाली है, लेकिन शादी के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इसके कारण परेशान है। उन्होंनेअपना शादी का कार्ड दिखाते हुए कलेक्टर से गैस सिलेंडर दिलवाले की गुहार की लगाई है।
यह भी पढ़ें : सड़क में अचानक बड़ा गड्ढा! फिर प्रेशर से निकली मिट्टी
साहब! सिलेंडर दिलवा दो वरना कैसे होगी शादी?
हैरान कर देने वाला यह वाकया कलेक्टर परिसर में देखने को मिला। जब अजमेर के बड़लिया गांव की दो बहने, दोनों अपने परिवार के सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गई, लेकिन उस समय लोग हैरान रह गए। जब दोनों दुल्हनों के हाथों में मेहंदी रची हुई थी और हाथों में शादी का कार्ड था। इस दौरान यह नजारा जिसने भी देखा वह दंग रह गया। बाद में दोनों बहने अपने परिवार के लोगों के साथ जिला कलेक्टर से मिली और बताया कि उनकी 25 अप्रैल को शादी है, लेकिन गैस के सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में शादी में बनने वाला खाना कैसे बनेगा? इसको लेकर उन्होंने अपनी पीड़ा जताई।
यह भी पढ़ें : किडनैपर्स तक पहुंचने के लिए SI ने पहना काला बुर्का, फिर यूं पकड़ा
फिर भी शादी के लिए मिले 2 कमर्शियल सिलेंडर
इस दौरान बहनों ने बताया कि 25 अप्रैल को शादी के चलते सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है, लेकिन यह सिलेंडर नहीं होने के कारण परिवार के लोग काफी परेशान है। इस पर कलेक्टर ने जिला रसद अधिकारी नीरज जैन को आवश्यक निर्देश दिए। इस पर शादी समारोह के लिए उन्हें फिर भी दो कमर्शियल गैस सिलेंडर ही उपलब्ध हो पाए। इस दौरान परिवार के लोग निराश नजर आए। उनका कहना था कि 2 गैस सिलेंडर से शादी का कार्यक्रम कैसे आयोजित होगा? पर्याप्त गैस सिलेंडर के अभाव में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री का गुस्सा भड़का! स्कूल से प्रिंसिपल मिला गायब, फिर
सिलेंडर नहीं मिलने से शादी आयोजक परेशान
अमेरिका ईरान युद्ध के चलते देश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सीमित कर दिया गया है। कमर्शियल सिलेंडर तय मापदंड के अनुसार लोगों को मिल रहे हैं, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है। जिनके घर में शादी है, लिहाजा आयोजकों के लिए शादी में बनने वाले खाने के लिए ईंधन की आपूर्ति करना परेशानी दायक बन गया है। लोग सिलेंडरों के लिए इधर-उधर भागे फिर रहे हैं। ऐसे में लोगों को अधिक दाम चुका कर सिलेंडरों भी लेना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : गहलोत और पायलट में झगड़ा खत्म! इस संकेत से सियासत में बड़ी हलचल

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



