मदन राठौड़ ने जाना अपना भविष्य! पंडित राजकुमार शर्मा से मुलाकात

मदन राठौड़ ने जाना अपना भविष्य! पंडित राजकुमार शर्मा से मुलाकात
Spread the love

टोंक : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बीती देर शाम टोंक के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने 27 अप्रैल को टोंक में होने वाले भाजपा के नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध भविष्यवक्ता पंडित राजकुमार शर्मा से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। उनकी यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और CM भजनलाल शर्मा के टोंक में होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राठौड़ का यह दौरा रहा।

यह भी पढ़ें : अजमेर में दुल्हनों की कलेक्टर से डिमांड! सिलेंडर दिलवा दो साहब…

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ मीडिया से बातचीत में कहा कि वह शुरू से ही आध्यात्मिक के प्रति जागरूक रहे हैं। संत महात्माओं से मिलने से सकारात्मक ऊर्जा और जीवन का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। इस दौरान पंडित राजकुमार शर्मा के साथ उनकी आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों को लेकर चर्चा हुई है। पंडित राजकुमार शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को दूसरों को उनकी कमियों के सहित स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि कर्म ही प्रथम पूजा है और यही सिद्धांत व्यक्ति के उज्जवल भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने कर्म करने पर जोर देते हुए कहा कि कर्म ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।

यह भी पढ़ें : सड़क में अचानक बड़ा गड्ढा! फिर प्रेशर से निकली मिट्टी

बीजेपी अध्यक्ष के साथ कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, भाजपा जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक अजीत मेहता, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान समेत पार्टी के का नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले राठौड़ पंडित राजकुमार शर्मा के सानिध्य में पूजा अर्चना कर भारत माता की आरती की गई। इधर, मदन राठौड़ की पंडित राजकुमार शर्मा से मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है। इसको लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

अजमेर में दुल्हनों की कलेक्टर से डिमांड! सिलेंडर दिलवा दो साहब…

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!