किडनैपर्स तक पहुंचने के लिए SI ने पहना काला बुर्का, फिर यूं पकड़ा

चूरु/जयपुर : राजस्थान के चूरू में पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती के लिए अपहरण करने के मामले मेें हैरान करने वाला बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में रतन नगर पुलिस थाने के SI किशनाराम बिश्नोई की बड़ी भूमिका सामने आई। उन्होंने किडनैपर्स तक पहुंचने के लिए काला बुर्का पहन लिया और महिला का भेष धारण किया। इसमें उनके साथ दो कांस्टेबल भी बुर्के में रहें। इस बुर्के की आड़ में SI किशनाराम बिश्नोई ने बदमाशों को अपने जाल में फंसाकर दबोच लिया। किशनाराम बिश्नोई की यह फिल्मी स्टाईल में की गई कार्रवाई को लेकर न केवल आमजन तारीफ कर, बल्कि पुलिस के अधिकारी भी उनके मुरीद बन गए हैं।
यह भी पढ़ें : टोंक में अंतिम संस्कार से पहले श्मशान में चला बुलडोजर! जानिए खबर
किडनैपर्स तक पहुंचने के लिए SI ने पहना काला बुर्का
हैरान कर वाली इस घटना चूरू में 17 अप्रैल को व्यापारी के अपहरण की घटना हुई। इसको लेकर चुरु पुलिस एक्टिव मोड पर आ गई। पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन किया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की एक टीम सब इंस्पेक्टर किशनाराम बिश्नोई के नेतृत्व में हरियाणा के भिवानी पहुंची। जहां सब इंस्पेक्टर ने किडनैपर्स तक पहुंचने का एक अनूठा तरीका अपनाया। इस दौरान किशनराम बिश्नोई ने अपने कांस्टेबल साथी नवीन कुमार और ओमप्रकाश के साथ काला बुर्का पहन लिया। महिला का भेष धारण कर किडनैपर्स के बुलाए गए स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी की। इसके बाद बड़ी बहादुरी के साथ बदमाशों को दबोच लिया। साथ ही व्यापारी को सुरक्षित बचा लिया। अब लोग SI किशनाराम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : गहलोत और पायलट में झगड़ा खत्म! इस संकेत से सियासत में बड़ी हलचल
किडनैपर्स को यूं फसाया अपने जाल में
व्यापारी को किडनैप करने के बाद बदमाशों ने उसके बेटे प्रकाश से डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। बदमाशों ने यह भी धमकी दी कि पुलिस को इसकी सूचना दी, तो अंजाम गंभीर होगा। व्यापारी के बेटे को डेढ़ करोड़ रुपए लेकर हरियाणा के भिवानी बुलवाया गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर किशनाराम बिश्नोई ने बदमाशों को यह विश्वास दिलाया कि वह व्यापारी के परिजन है। इस पर विश्वास कर बदमाशों ने उन्हें पैसा लेकर बुलाया, लेकिन सब इंस्पेक्टर किशनाराम बिश्नोई ने पहले ही बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरी फील्डिंग जमा रखी थी। मौका मिलते ही उन्होंने बदमाशों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि किशनाराम बिश्नोई पहले सीबीआई में भी कार्य कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचाने के लिए करीब डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े। इधर, पुलिस की इस सफलता पर चूरू के एसपी निश्चय प्रसाद शर्मा ने पूरी टीम को सम्मानित करने की घोषणा की हैं।
यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री का गुस्सा भड़का! स्कूल से प्रिंसिपल मिला गायब, फिर
व्यापारी की किडनैपिंग का यह है पूरा मामला
हैरान कर देने वाला यह मामला चुरू जिले का है, जहां पुलिस ने बड़ी बहादुरी और चालाकी से इस बड़ी वारदात का खुलासा किया। इस संबंध में 17 अप्रैल की रात को रतन नगर निवासी सब्जी व्यापारी रूक्मानंद माली का कुछ बदमाशों ने किडनैप कर लिया था और उन्हें छोड़ने की एवज में उनके बेटे प्रकाश से डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। इस दौरान उन्होंने व्यापारी के बेटे को पैसे देने के लिए हरियाणा के भिवानी में बुलवाया, जहां सब इंस्पेक्टर किशनाराम बिश्नोई की टीम ने उन्हें दबोच लिया।
यह भी पढ़ें : पिकअप का तांडव! युवक को कुचला, आधा दर्जन वाहनों को ठोंका
टोंक में अंतिम संस्कार से पहले श्मशान में चला बुलडोजर! जानिए खबर

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



