सड़क में अचानक बड़ा गड्ढा! फिर प्रेशर से निकली मिट्टी
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जहां सड़क पर अचानक बड़ा गड्ढा हो गया और गड्ढे से मिट्टी रहस्यमय तरीके से बाहर तेज प्रेशर से निकलने लगी। यह मिट्टी वहां से गुजरने वाली गाड़ियों और आसपास की दुकानों पर जा गिरी। अचानक इस घटनाक्रम को देखकर लोगों के होश उड़ गए। इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, पाइपलाइन में लीकेज के कारण यह घटना हुई।
यह भी पढ़ें : टोंक में अंतिम संस्कार से पहले श्मशान में चला बुलडोजर! जानिए खबर
जमीन में अचानक हो गया गड्ढा, फिर हुई सनसनी
हैरान कर देने वाला यह नजारा अजमेर के नसीराबाद रोड का है। इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि यह वीडियो मंगलवार शाम का बताया जा रहा है, जब अचानक सड़क पर गड्ढा हो गया और उसमें से मिट्टी निकालने लगी।।मिट्टी इतनी तेज गति से निकली कि आसपास के गाड़ियों और दुकानों में जा गिरी। यह घटना नसीराबाद रोड स्थित 9 नंबर पेट्रोल पंप के समीप हुई। अचानक हुए इस घटना क्रम से लोग सहम गए। लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग एक दूसरे से घटना को लेकर चर्चा करने लग गए।
यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री का गुस्सा भड़का! स्कूल से प्रिंसिपल मिला गायब, फिर
पीएनजी पाइपलाइन में लीकेज के कारण हुआ हादसा
बता दें कि अजमेर में आईजीएल की ओर से पीएनजी गैस पाइपलाइन डाली गई।।इसको लेकर कंपनी की ओर से पाइपलाइन की टेस्टिंग की जा रही थी। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने पाइपलाइन को चेक करने के लिए कंप्रेसर एयर से प्रेशर डाला, तो पाइपलाइन में लीकेज के कारण उसमें भरी हुई गंदगी मिट्टी अचानक प्रेशर से बाहर निकल गई। करीब आधे घंटे तक पाइपलाइन से मिट्टी निकलने का क्रम रहा। इससे आसपास के लोग सहम गए। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो गुरुवार को वायरल हुआ। हालांकि बाद में कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लीकेज को ठीक किया।
यह भी पढ़ें : टोंक कलेक्टर टीना डाबी का अनूठा रिकाॅर्ड! जो कोई नहीं बना पाया
किडनैपर्स तक पहुंचने के लिए SI ने पहना काला बुर्का, फिर यूं पकड़ा

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






