राजस्थान में BJP विधायक पर हमला, गोपीचंद मीणा की कार पर पथराव, जानिए पूरी डिटेल
जहाजपुर, भीलवाड़ा (आजाद नेब) : राजस्थान के भीलवाड़ा में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा की गाड़ी पर बीती देर रात पत्थर फेंक कर हमला कर दिया। हालांकि विधायक इस घटना में सुरक्षित है। विधायक पर हुए इस हमले की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि विधायक की गाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले दो युवक एक बाइक के जरिए आए थे। वहीं, विधायक गोपीचंद मीणा ने इस घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है।
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की अध्यक्षता में मंत्री मंडल की बैठक, जानिए बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों को
देर रात विधायक की गाड़ी पर पत्थर फेंक कर हमला
हैरान कर देने वाली यह घटना जहाजपुर के धौड़ गांव से सामने आई है। पंचायत राज चुनाव के चलते विधायक क्षेत्र में दौरे पर थे। इस दौरान आयोजित जनसभा में विधायक की गाड़ी खड़ी हुई थी। इस बीच बाइक सवार दो युवक गांव में आए और विधायक गोपीचंद मीणा की गाड़ी पर पत्थर हमला किया। इस घटना में गाड़ी का कांच टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गई और बीजेपी के कार्यकर्ता जमा हो गए। घटना पर कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। इधर, मामले की सूचना मिलते ही जहाजपुर डिप्टी सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने रितु बराला को कहा ‘कांग्रेस की शेरनी’, पुलिसकर्मी से झड़प के बाद राजस्थान की NSUI नेता चर्चा में
विधायक की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा की गाड़ी पर हमले की घटना से कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इधर, पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर हमला करने वाले दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि जहाजपुर के विधायक गोपीचंद मीणा भाजपा ST मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इधर, गोपीचंद मीणा ने घटना को लेकर कांग्रेस की निंदा की हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश में लगातार अपने विकास कार्यों के बल पर चुनाव जीत रही है। इसके कारण कांग्रेस बौखला गई है और अपनी ओछी मानसिकता के चलते इस तरह की हरकतें कर रही है।
यह भी पढ़ें : अभिजीत दीपके का फिर से बड़ा एलान, 16 अक्टूबर करेंगे बड़ा प्रदर्शन, देश के लोगों को किया आमंत्रित
आखिर कब तक जनप्रतिनिधियों पर होंगे हमले
प्रदेश में जनप्रतिनिधियों पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले पूर्व विधायक अतर सिंह भडाना पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया। वैर थाना क्षेत्र के गोंडा गांव में बीजेपी के पूर्व विधायक से क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज के रास्ते को लेकर विवाद हुआ, जहां बीते दिनों लोगों की भीड़ में उन्हें लाठी डंडों और पत्थरों से बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






