बीजेपी नेताओं की 80 गाड़ियां! क्या अब भी हुई ईंधन बचत
जहाजपुर/भीलवाड़ा : देश के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों लोगों को ईंधन, पेट्रोल, डीजल आदि की बचत का पाठ पढ़ाया। हालांकि इसको लेकर बीजेपी नेताओं ने भी अनुसरण करना शुरू कर दिया है, लेकिन क्या वाकई में पूरी तरह से इसकी पालना हो रही है? इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल खड़े होने का कारण भीलवाड़ा जिले केे जहाजपुर में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर का नजारा है, जहां करीब ढाई सौ पदाधिकारी पहुंचे। दावा किया जा रहा है कि उनके साथ उनकी 80 गाड़ियां भी थी। ऐसे में पीएम मोदी के संदेश की कितनी पालन की जा रही है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : अजमेर में युवक को पेड़ से बांधा! फिर जमकर पिटाई
80 गाड़ियों को देखकर जहाजपुर में बना चर्चा का विषय
दरअसल, बीजेपी की ओर से उपखंड स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जहाजपुर में भी यह शिविर आयोजित हुआ। इस बीच करीब ढाई सौ के आसपास बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे, लेकिन यह नजारा उस समय हैरान करने वाला था। जब पीएम मोदी की अपील के बाद भी दावा किया जा रहा है कि 80 गाड़ियां आयोजन स्थल पर दिखाई दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, जहाजपुर में बीजेपी नेताओं की गाड़ियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। साथ ही आमजन इस पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : टोल कर्मियों की गुंडागर्दी! श्रद्धालुओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा
आमजन में चर्चा, क्या बीजेपी कर रही है निर्देशों की पालना
जहाजपुर में बीजेपी प्रशिक्षण के नाम पर कार्यकर्ताओं की 80 गाड़ियां देखकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। आमजन कह रहे है कि एक तरफ पीएम मोदी लोगों को ईंधन, पेट्रोल, डीजल बचाने के लिए संदेश दे रहे हैं। वहीं बीजेपी के नेता ही इसकी पालना नहीं कर रहे है। लोगों का कहना है कि बीजेपी के नेता पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भी इस प्रशिक्षण शिविर में पहुंच सकते थे, जो पीएम मोदी का संदेश भी है कि अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग किया जाए। ऐसे में नेताओं के व्यक्तिगत वाहनों का उपयोग क्या सही है? इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : पूर्व मंत्री की सीकर कलेक्टर को फटकार! अंग्रेज अफसर हो क्या
चार -चार पदाधिकारी आए हैं
इधर, इस चर्चा के बीच ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ ने भीलवाड़ा भाजपा के जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया से संपर्क किया। इस दौरान जिला प्रवक्ता ने फोन पर बताया कि बीजेपी पीएम मोदी के निर्देशों का पालन कर रही है। जहाजपुर में जो प्रशिक्षण शिविर हुआ। उसमें ढाई सौ से अधिक पदाधिकारी और नेताओं ने हिस्सा लिया। रही बात 80 गाड़ियों की, तो एक गाड़ी में चार-चार नेता बैठ कर आए हैं। ऐसे में बीजेपी ने ईंधन बचाने का प्रयास तो किया है। भीलवाड़ा जिला काफी बड़ा है। इसके चलते सभी नेताओं ने आपस में बातचीत कर ग्रुप बनाकर कम से कम प्राइवेट गाड़ी का उपयोग किया है।
यह भी पढ़ें : 7 घंटे, 383 परिवाद! गजब कर दिया IAS टीना डाबी ने
फिल्मी स्टाइल में युवक से बर्बरता! स्कॉर्पियो कार से तीन बार कुचलने….

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






