21 साल की सानिया खानम लड़ेगी चुनाव, चुनाव लड़ने के पीछे Gen Z प्रोटेस्ट को बताई बड़ी वजह

21 साल की सानिया खानम लड़ेगी चुनाव, चुनाव लड़ने के पीछे Gen Z प्रोटेस्ट को बताई बड़ी वजह
Spread the love

जहाजपुर/भीलवाड़ा (आजाद नेब) : देश में जंतर मंतर पर में हुए प्रोटेस्ट के बाद युवा पीढ़ी में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा हैं। इसका असर अब नगर निकाय चुनावों में भी सामने आ रहा है। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में Gen Z प्रोटेस्ट से प्रेरणा लेकर एक 21 वर्षीय युवती सानिया खानम ने भी इस चुनाव में अपनी ताल ठोकी है। सानिया ने गुरुवार को जहाजपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 से अपना निर्दलीय नामांकन भरा है। उसके इस नामांकन से कस्बे में चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : ससुराल पक्ष के लोगों ने रेलवे अधिकारी का किया किडनैप, 51 लाख रुपए मांगे, अजमेर पुलिस ने सकुशल छुड़ाया

सानिया खानम

Gen Z का प्रोटेस्ट दिख रहा है असर

बीते दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रोटेस्ट ने युवाओं की सोच को काफी बदल दिया है। युवा अब देश में बड़े बदलाव के लिए लगातार संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही उदाहरण जहाजपुर नगर पालिका चुनाव में देखने में मिला, जहां 21 वर्षीय सानिया खानम ने जेन Gen Z से प्रभावित होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। उन्होंने वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय नामांकन भरा है। उन्होंने कहा कि अब देश के युवाओं को भी राजनीति में अपना प्रतिनिधित्व निभाना होगा। युवाओं को इसके लिए आगे आना होगा। सानिया ने बताया कि उन्हें चुनाव लड़ने पर उनके दादा भी सपोर्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में बच्चों की जान जोखिम में, स्कूल जाने के लिए पेड़ के तने से पार कर रहे हैं गहरा नाला

एक ही परिवार की तीन सदस्यों ने भरा नामांकन

बता दें कि नगर पालिका चुनाव के चलते सानिया खानम के परिवार के तीन सदस्य ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इसको लेकर जहाजपुर में काफी चर्चा हो रही है। इनमें सानिया के दादा नजीर मोहम्मद है, जो कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद रह चुके हैं, लेकिन इस बार वार्ड नंबर 16 से निर्दलीय ताल ठोकते हुए उन्होंने नामांकन भरा है। इसके अलावा सानिया खानम की बुआ ने भी नामांकन भरा है।

गुरुवार को सात उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

जहाजपुर नगर पालिका के चुनाव के चलते गुरुवार को साथ उम्मीदवारों ने कुल 8 नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें भाजपा की तरफ से वार्ड नंबर 18 से राधेश्याम बारेठ, वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय अरविंद भुवालिया, वार्ड नंबर 13 से गीत वार्ड नंबर 14 से भंवर बंड़ेला शामिल हैं। इसके अलावा गुरुवार को कांग्रेस की तरफ से कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। इसको लेकर भी जहाजपुर में काफी चर्चा हो रही है।

ससुराल पक्ष के लोगों ने रेलवे अधिकारी का किया किडनैप, 51 लाख रुपए मांगे, अजमेर पुलिस ने सकुशल छुड़ाया

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author