भीलवाड़ा में बेटे के सामने मां की कार से कुचलकर हत्या, रुपए के विवाद में हुई वारदात

भीलवाड़ा में बेटे के सामने मां की कार से कुचलकर हत्या, रुपए के विवाद में हुई वारदात
Spread the love

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में बेटे के सामने उसकी मां को कार से कुचलकर हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस वारदात ने सदर थाना क्षेत्र के लोगों को भयभीत कर दिया। प्रांरम्भिक जांच के अनुसार यह मामला पैसे के विवाद के चलते सामने आया है। इस वारदात में करीब 4 लोगों की भूमिका सामने आई हैं। पीड़ित का दावा है कि उसके और कई लोगों के सामने उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया गया। वरदात के बाद दंबगों ने मृतक महिला के बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें : स्कूलों में मीडिया की एंट्री रोक पर गरजे टीकाराम जूली, बोले- ‘हिम्मत हो तो सरकार रोककर बताए’

बेटी के सामने मां की कुचलकर हत्या

पैसों के विवाद को लेकर सामने आई इस घटना में पीड़ित किशन लोहार ने अपनी मां की हत्या करने के मामले में बंटी छिपा नामक युवक पर आरोप लगाया है। उसने बताया कि आरोपी 1 साल से उन्हें लगातार 5 लाख रूपए देने के लिए परेशान कर रहा था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने फैक्ट्री के गेट पर उसकी मां को कार से टक्कर मार कर कुचल दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना से लोगों में भय व्याप्त हो गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित किशन का दावा है कि घटना के समय वह और अन्य लोग भी मौजूद थे। उनके सामने आरोपी समेत तीन-चार लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें : गहलोत-डोटासरा ने एक दूसरे को किया ‘इग्नोर’! हाथ मिलाया पर नजरें नही, वायरल वीडियो सुर्खियों में

आरोपी से परेशान होकर आए थे भीलवाड़ा

पीड़ित किशन लोहार ने बताया कि भवानी नगर निवासी बंटी छिपा उन्हें 1 साल से लगातार परेशान कर रहा है। पीड़ित के चचरेे भाई ने आरोप से एक साल पहले कार किराए पर ली थी। इस बीच उससे कोई घटना हुई। जिसका खामियाजा आरोपी पीड़ित से वसूलना चाहता है। उसने बताया कि गांव में आरोपी उन्हें लगातार हथियार दिखाकर धमकाता था। इससे परेशान होकर वह भीलवाड़ा आ गए, लेकिन उसने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। पहले भी आरोपी पीड़ित की पत्नी के गहने छिन चुका है।

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री के आदेश से विवाद! सरकारी स्कूलों में बाहरी व्यक्ति आया, तो FIR और फिर जाएगा अंदर

सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

इधर, दिन दहाड़े महिला की कुचलकर हत्या करने के मामले से इलाके में भय का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पीड़ित और अन्य लोगों के बयान लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पीड़ित के पिता की 1 साल पहले ही मौत हो चुकी है, अब उसके सर से मां का साया भी उठ चुका है।

सुरक्षा सखी बीना वर्मा की बात सुनकर मुस्कुराए सीएम भजनलाल, मारवाड़ी लहजे ने खींचा ध्यान

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author