‘गली-गली में शोर है, चप्पल वाले का जोर है’, बयाना में चप्पल चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशी का अनोखा प्रचार
बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का जनसंपर्क अब जोर पकड़ने लगा है। इस बीच भरतपुर जिले में एक प्रत्याशी की हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जिसमें एक निर्दलीय प्रत्याशी जिसका चुनाव चिन्ह चप्पल है। इसको लेकर अब इस चुनाव चिन्ह का प्रत्याशी प्रदीप कुमार शर्मा अपने अनोखे अंदाज में जनसंपर्क करता हुआ। अपने पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील कर रहा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
यह भी पढ़ें : बीजेपी के चुनाव प्रचार में अशोक गहलोत की मिमिक्री, देखिए बाड़मेर का यह वीडियो सुर्खियों में
चप्पल को माथे पर रखकर घूम रहा है प्रत्याशी
हैरान कर देने वाला यह नजारा बयाना नगर पालिका चुनाव में देखने को मिल रहा है, जहां वार्ड नंबर 15 में बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला है। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार शर्मा को चुनाव चिन्ह चप्पल मिला है। अब यह प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह को एक परात में फूलों में सजाकर उसे सर पर धारण करते हुए वोट मांग रहा है। चुनावी प्रत्याशी के वोट में मांगने का यह अंदाज अब काफी सुर्खियों में है।
यह भी पढ़ें : नागौर में भांजे के खिलाफ मामा ने BJP से मिलाया हाथ, अब भांजे को हराने के लिए कर रहे है प्रचार
गली गली में शोर है, चप्पल वाले में जोर है
वार्ड नंबर 15 में प्रत्याशी प्रदीप कुमार शर्मा के प्रचार के इस अंदाज को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। प्रत्याशी चप्पल को अपने सिर पर धारण कर वार्ड की गली-गली में घूम रहा है। उनके साथ उनके समर्थक भी नारेबाजी करते हुए चल रहे हैं। समर्थक नारे लगा रहे हैं कि ‘गली-गली में शोर है, चप्पल वाले का जोर है’। प्रत्याशी प्रदीप कुमार शर्मा के चुनाव प्रचार का यह अंदाज अब लोगों का ध्यान को आकर्षित कर रहा है।
बीजेपी के चुनाव प्रचार में अशोक गहलोत की मिमिक्री, देखिए बाड़मेर का यह वीडियो सुर्खियों में

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






