बीजेपी के चुनाव प्रचार में अशोक गहलोत की मिमिक्री, देखिए बाड़मेर का यह वीडियो सुर्खियों में
बाड़मेर : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत पहले चरण के 9 सितंबर को होने वाले मतदान के चलते सोमवार शाम 5 बजे प्रचार का शोर थम गया। इस बीच बाड़मेर में सियासी पारे में जमकर हलचल मची हुई है। वहीं बाड़मेर में नगर निकाय चुनाव के चलते भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अंदाज में मिमिक्री करने का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।
बाड़मेर में बीजेपी के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मिमिक्री का वीडियो वायरल pic.twitter.com/DdzF6bF27u
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) September 8, 2026
यह भी पढ़ें : नागौर में भांजे के खिलाफ मामा ने BJP से मिलाया हाथ, अब भांजे को हराने के लिए कर रहे है प्रचार
बीजेपी के प्रचार में गहलोत के अंदाज में मिमिक्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बाड़मेर में नगर निकाय चुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के में यह वीडियो सामने आया है। इसमें कैलाश कोटडिया नामक शख्स के गहलोत के अंदाज में मिमिक्री करने का दावा किया गया है। करीब 1 मिनट के इस वीडियो में कैलाश कोटडिया पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की ही तरह बोलता हुआ नजर आ रहा है, जो पहले तो मंच पर मौजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं का नाम लेकर उनका स्वागत करता है। गहलोत की मिमिक्री का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि गहलोत के बिना बीजेपी की पर नहीं पढ़ने वाली हैं। वहीं कुछ लोग गहलोत की नकल उतारने पर निंदा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘मां की पीठ में छुरा मारा तो फिर,’ बीजेपी चीफ मदन राठौड़ की अपने ही कार्यकर्ताओं को कड़ी चेतावनी
बाड़मेर नगर परिषद चुनाव पर एक नजर
बता दें कि बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र को कुल 55 वार्डों है। इन सभी 55 वार्डों के पार्षदों को चुनने के लिए 9 सितम्बर लोग मतदान करेंगे। बाड़मेर नगर परिषद के इस चुनाव में कुल 60,415 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग की लॉटरी प्रक्रिया के अनुसार बाड़मेर नगर परिषद के सभापति का पद इस बार ‘अनारक्षित’ रखा गया है, यानी बाड़मेर में नगर परिषद का सभापति किसी भी वर्ग का हो सकता है। 14 सितंबर को चुनावी के परिणाम आएंगे।
नागौर में भांजे के खिलाफ मामा ने BJP से मिलाया हाथ, अब भांजे को हराने के लिए कर रहे है प्रचार

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






