पुराने पावर हाउस में आग का तांडव! बाड़मेर में भीषण आग ने लोगों को डरा दिया

बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार दोपहर एक भीषण हादसा ने लोगों को दहला दिया। बाड़मेर के एक पुराने पावर हाउस में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की पीछे भीषण आग और शाॅर्ट सर्किट हो सकता है। आग की लपटे देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की टीमें मौके पर पहुंची है, जो लगातार आग बुझाने का काम कर रही है। इधर, हादसे को लेकर बाड़मेर कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी चुनाराम जाट मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थिति को संभाला। इस दौरान जमा लोगों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी।
यह भी पढ़ें : लाठी डंडे चले और पथराव! रंजिश के चलते जमकर संघर्ष, वीडियो वायरल
पुराने पावर हाउस में हुआ आग का तांडव
हैरान कर देने वाले इस हादसे ने बाड़मेर को दहला दिया। दरअसल, यह हादसा राय कॉलोनी स्थित पुराने पावर हाउस में हुआ, जहां दोपहर 3 बजे के करीब यह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी या शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है, जहां पावर हाउस में पड़े स्क्रैप और ट्रांसफार्मर आॅयल के ड्रामों में यह आग भड़क गई। आग इतनी विकराल हो गई कि इसे देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। यह आग विकराल होती हुई समीप के घरों तक पहुंच गई। इस दौरान लोगों को घरों से तत्काल बाहर निकाला गया। इसके अलावा वहां रखे गैस सिलेंडर भी तत्काल निकाले गए।
यह भी पढ़ें : जलदाय मंत्री बोले, मैं पीछे हट सकता हूं, पर टीना डाबी पीछे नहीं हटती हैं, रौचक किस्सा
एसपी और कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर संभाली कमान
इधर, हादसे की विकरालता को देखकर इलाके में लोगों में सनसनी फैल गई। विकराल आग ने लोगों को डरा कर रख दिया। सूचना पर दमकल की टीमें मौके पर पहुंची, जो लगातार आग बुझाने का काम कर रही है। वहीं बाड़मेर कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी चुनाराम जाट मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थिति पर मोर्चा संभाला। इसके अलावा का कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर नजर बनाए हुए हैं। आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इस दौरान हादसे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हा गई। इस पर पुलिस को लाठी फटकारते हुए लोगों को खदेड़ना पड़ा।
यह भी पढ़ें : मां का दूध पिया तो गिरफ्तार कर बताओ! पूर्व मंत्री ने किसको दी चुनौती

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



