CMHO पर बिफर पड़े बाड़मेर सांसद और दो विधायक! फिर अधिकारी के छूट गए पसीने

CMHO पर बिफर पड़े बाड़मेर सांसद और दो विधायक! फिर अधिकारी के छूट गए पसीने
Spread the love
Published: Tue, 23 Jun 2026 03:36 PM IST  |  Last Updated: Thu, 25 Jun 2026 04:42 AM IST

बाड़मेर/जयपुर : राजस्थान में टोंक के बाद बाड़मेर जिले में दिशा की बैठक भी काफी चर्चा में। बैठक में मंगलवार को कांग्रेस के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के तीखे तेवर देखने को मिले। इस दौरान बाड़मेर जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित जिला विकास सम्यक एवं निगरानी समिति बैठक में सांसद और दो विधायकों ने सीएमएचओ की जमकर क्लास लगा दी। विभिन्न कार्यों में अनियमितता को लेकर तीनों जनप्रतिनिधि सीएमएचओ पर जमकर बरसे। इस दौरान बैठक में CMHO को फटकार लगाकर चेतावनी दी कि सदन को भ्रमित करना बंद कर दीजिए।यह गंभीर मामला है। दरअसल, CMHO से जो जानकारी मांगी गई, उसको लेकर उन्होंने गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें : पैर में मारी गोली! फिर बदमाशों ने लाखों रुपए लूट कर मचाया तांडव

CMHO पर बिफर पड़े सांसद और दो विधायक

बाड़मेर में दिशा की बैठक में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की मौजूदगी में शुरू हुई। इस बैठक में बायतु विधायक हरीश चौधरी, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और बाड़मेर की विधायक प्रियंका चौधरी भी उपस्थित थी। इस दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मगरा और सुंदरा में निर्माणधीन उप स्वास्थ्य केन्द्रों का मुद्दा उठाया, जहां बताया कि उपस्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कार्य अधूरा है। इस पर उम्मेदाराम बेनीवाल जमकर नाराज हुए और उन्होंने सीएमएचओ को भरे सभागार में फटकार लगाई। इसके अलावा 76 लाख रुपए के टेंडर में कथित अनियमिताओं और गबन की शिकायतों को लेकर भी सवाल जवाब किया। इस पर CMHO ने यह कहकर मामला टालने की कोशिश की और कहा उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें : पचपदरा रिफाइनरी पर बड़ा अपडेट, जल्द प्रधानमंत्री मोदी के हाथों शुभारंभ, जानिए कब

हरीश चौधरी ने भी बताए तेवर

इसी तरह बायतु विधायक हरीश चौधरी ने भी CMHO को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने बायतु उप जिला अस्पताल भवन तैयार होने के बावजूद भी वहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं होने और स्वीकृत क्वार्टरों का निर्माण नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई। कुल मिलाकर दिशा की बैठक में CMHO सांसद और विधायकों के जमकर निशाने पर रहे। बैठक में इस घटनाक्रम को लेकर बाड़मेर में काफी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी और सचिन पायलट की जुगलबंदी! भविष्य का बड़ा संकेत, प्रदेश में हलचल तेज

सड़क निर्माण में भी मिली अनियमितता

CMHO के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों भी सांसद के निशाने पर रहे। बाड़मेर शहर के रिंग रोड में कथित अनियमितता का मामला भी जोर-शोर से उठा। बैठक में बताया गया कि सड़क की ऊंचाई निर्धारित मानक से 5 से 6 इंच कम पाई गई है। इसको अधिकारियों ने भी स्वीकार किया। बैठक में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने इन अनियमितताओं को देखकर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चितता की जाए।

सीएम भजनलाल के प्रयास से मिला बड़ा हक! हरियाणा से मिलेगा भरपूर पानी, जानिए कैसे

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live