‘मां की पीठ में छुरा मारा तो फिर,’ बीजेपी चीफ मदन राठौड़ की अपने ही कार्यकर्ताओं को कड़ी चेतावनी
बाड़मेर : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बीच चुनाव में निर्दलीय ताल ठोकने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कड़ा रूख सामने आया हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मां के पीठ में छुरा मारा, तो पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आगे भी कार्यकर्ताओं को मौके मिलते रहेंगे, लेकिन इस तरह से पार्टी के खिलाफ जाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। राठौड़ के इस संकेत के बाद सियासत में हलचल मच गई हैं।
BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की बागियों को अंतिम चेतावनी
बोले ; टिकट एक को ही मिलता है, जो भी सदस्य नाराज होकर चुनावी ताल ठोंक चुके हैं। उनसे कहना चाहूंगा कि आप अपील निकाल दें और पार्टी का समर्थन करें।
राठौड़ ने कहा कि “यदि मां के पीठ में छुरा मारा तो ये पार्टी कतई बर्दाश्त… pic.twitter.com/0mWCSjQ9hf
— Dinesh Bohra (@dineshbohrabmr) September 6, 2026
यह भी पढ़ें : अजमेर में CM के रोड शो का वीडियो वायरल, BJP कार्यकर्ता के ‘ठुमके’ ने खींचा ध्यान
पीठ पर छुरा मारा, तो बर्दाश्त नहीं होगा
नगर निकाय चुनाव को लेकर सीएम भजनलाल की तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी जमकर चुनावी कैंपेन कर रहे हैं। इस बीच बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय नामांकन भरने वाले अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को अंतिम और कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए 10 आदमी आवेदन करते हैं, लेकिन टिकट तो एक को ही मिलता है, लेकिन जो सदस्य नाराज होकर निर्दलीय चुनावी ताल ठोक रहे हैं। उनसे मैं अपील अपील करना चाह रहा हूं कि वह पार्टी को समर्थन दें, यदि मां के पीठ में छुरा मारा, तो पार्टी इसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें : पहली बार गुस्से में दिखीं डिप्टी CM दीया कुमारी, ‘औकात है तो मेरे सामने लेकर आओ’ Video वायरल
कार्यकर्ताओं को नियुक्तियों में आगे भी मिलेंगे मौके
इस दौरान राठौड़ ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला है, उन्हें यह है नहीं सोचना चाहिए कि वह अयोग्य है या पार्टी में उनका कोई वजूद नहीं है। ऐसी कोई बात नहीं है। टिकट तो एक व्यक्ति को ही दिया जाता है। आगे भी उन्हें मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में कई नियुक्तियां होनी है। इसमें उनका अवसर मिलेंगे, क्योंकि बीजेपी चाहती है कि हर कार्यकर्ता को काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता हो। मदन राठौड़ का यह बयान अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अजमेर में CM के रोड शो का वीडियो वायरल, BJP कार्यकर्ता के ‘ठुमके’ ने खींचा ध्यान

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






