ACB में कौन है ‘महिला सुपर DG’? जो सब पर हुकुम चलाती हैं, गहलोत के एक बयान से सियासत में मचा हड़कंप

ACB में कौन है ‘महिला सुपर DG’? जो सब पर हुकुम चलाती हैं, गहलोत के एक बयान से सियासत में मचा हड़कंप
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में 40 विला खरीदने के मामले में IAS शिखर अग्रवाल के मामले को लेकर सियासत में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस भजनलाल सरकार को जमकर घेर रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब एसीबी की एक महिला आईपीएस अधिकारी को जमकर घेरा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिना नाम लिए कहा कि ACB में एक एडीजी रैंक की महिला अधिकारी है, जो अधिकारियों पर भी हुकुम चलाती है, वह तो सुपर डीजी है। गहलोत के इस बयान के बाद सियासी और प्रशासनिक गलियारों में जमकर हड़कंप मच गया है। इधर, गहलोत के बयान को लेकर कई कयास शुरू हो गए हैं कि आखिर उनका इशारा किसकी तरफ है?

यह भी पढ़ें : देवली में साइबर ठगी का नया तरीका! मोबाइल अपडेट होते ही युवक के बैंक खाते से उड़ गए 84 हजार रुपए

कौन है महिला डीजी, जिसको गहलोत ने घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का यह बयान 31 अक्टूबर यानी आज जयपुर के पीसीसी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आया। उन्होंने कहा कि एसीबी में महिला एडीजी स्तर की अधिकारी को घेरा है। उन्होंने कहा कि एसीबी में एक डीजी रैंक की महिला अधिकारी है, जो डीजी से भी ऊपर है। वह तो सुपर डीजी है। वह अधिकारियों पर हुकुम चलती है, डांटती है, फटकारती करती है। उन्हें टारगेट करती है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने शायद उन्हें लोगों को टारगेट करने के लिए ही तैनात किया है।

यह भी पढ़ें : कोटा के शिक्षा विभाग में अनोखा मामला, महिला शिक्षक बनी रूद्र जाट, सरकार ने दी लिंग परिवर्तन की मंजूरी

डीजे साहब भले आदमी है, इसलिए लगाया महिला IPS को

गहलोत ने आगे इशारे में निशाना साधते हुए कहा कि एसीबी में जो डीजी है, वह भले आदमी है। उनका किसी को डांटने का नेचर नही हैं। वह किसी को ज्यादा कुछ नहीं कह पाते। इसलिए सरकार ने महिला अधिकारी को लगाया है, इसलिए सरकार ने उन्हें तैनात किया है कि तुम वहां बैठो और रगड़ाई करो। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की रगड़ाई हो रही है। निर्दोष लोग उसमें फंस रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोषी को आप कितनी भी सजा दो, हम गर्व करेंगे। बता दें कि इस समय गोविंद गुप्ता ACB के DG हैं। इसके अलावा गहलोत जिस महिला आईपीएस अधिकारी की बात कर रहे हैं। सियासत में उसको लेकर एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के नाम को लेकर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि गहलोत का इशारा उनकी तरफ है।

✍🏻 मनीष बागड़ी

यह भी पढ़ें : टोंक पुलिस के जवानों के साथ भीषण हादसा, भीलवाड़ा में दो स्कॉर्पियो की भिड़ंत, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author