टोंक में DST पुलिस का बड़ा एक्शन, स्मैक की बड़ी खेंप पकड़ी, जयपुर से निकला बड़ा कनेक्शन

टोंक में DST पुलिस का बड़ा एक्शन, स्मैक की बड़ी खेंप पकड़ी, जयपुर से निकला बड़ा कनेक्शन
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया। DST टीम और पुलिस ने निवाई में एक फैक्ट्री के सामने से 18 लाख रुपए की कीमत की स्मैक बरामद की। साथ ही दो शातिर तस्करों को दबोचा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन तस्करों के तार जयपुर से जुड़े हुए हैं। बड़ी मात्रा में स्मैक की यह बड़ी खेप जयपुर सप्लाई की जानी थी। जिसे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें : अजमेर के 2 साल 10 माह के प्रांश का ‘गजब’ विश्व रिकॉर्ड, 3 किलो वजन लेकर स्केटिंग में किया कमाल

18 लाख रुपए की स्मैक बरामद

DST टीम को निवाई के सदर थाना इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना की इनपुट मिले। इस पर डीएसटी टीम और पुलिस ने निवाई सदर थाना क्षेत्र के एनबीसी फैक्ट्री के सामने घेराबंदी की। कार्रवाई में पुलिस को 92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने अलीपुर थाना मेहंदवास निवासी जयराज और विकास बरवा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक थैली में यह स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें : सवाई माधोपुर में ASP ऑफिस की छत पर चढ़ी महिला, आत्महत्या के लिए कूदने लगी तो सिपाहियों ने ऐसे बचाया, देखिए Live Video

जयपुर से जुड़े हुए हैं तस्करों के कनेक्शन

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया आरोपी इस स्मैक को जयपुर सप्लाई करने वाले थे। इन तस्करों का संबंध जयपुर से होना सामने आया है। आरोपियों ने बताया कि यह स्मैक जयपुर के सांगानेर इलाके में सप्लाई की जानी थी। इसको लेकर पुलिस दोनों बदमाशों से लगातार पूछताछ कर जयपुर से जुड़े हुए कनेक्शन का पर्दाफाश करने में जुट गई है। इधर, पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र के मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।

✍🏻 मनीष बागड़ी

यह भी पढ़ें : टोंक पुलिस के जवानों के साथ भीषण हादसा, भीलवाड़ा में दो स्कॉर्पियो की भिड़ंत, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author