टोंक में दिल्ली की कांग्रेस की रैली का BJP ने दिया जवाब, मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का तीखा हमला

टोंक में दिल्ली की कांग्रेस की रैली का BJP ने दिया जवाब, मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का तीखा हमला
Spread the love

टोंक : दिल्ली में कांग्रेस की रैली को देखते हुए भाजपा की ओर से भी पलटवार जवाब दिया गया। इसको ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसके तहत टोंक में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेता हाथ में तिरंगा और पार्टी के झंडा थाम कर चल रहे थे। बाद में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी समेत नेता कांग्रेस पर जमकर बरसे।

यह भी पढ़ें : टोंक में DST पुलिस का बड़ा एक्शन, स्मैक की बड़ी खेंप पकड़ी, जयपुर से निकला बड़ा कनेक्शन

कांग्रेस की सोच को बताया, अराजकता फैलाने वाली

पदयात्रा के बाद सभा में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने निशाना साधते हुए कांग्रेस की सोच को अराजकता फैलाने वाली बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और आंदोलन करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना, उन्हें दबाव में लाना। यह गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों में अराजकता की भावना फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में ऐसी अराजकता फैलाने और संवैधानिक तरीके से अपनी सोच को फैलने पर उसे नाकाम कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : अजमेर के 2 साल 10 माह के प्रांश का ‘गजब’ विश्व रिकॉर्ड, 3 किलो वजन लेकर स्केटिंग में किया कमाल

परिवार वाद पर जिला अध्यक्ष का निशाना

इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद कांग्रेस चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है। जबकि लोकतंत्र जनता के मतों से तैयार होता है और भाजपा इसी सोच से लोगों में जागरूकता बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें : सवाई माधोपुर में ASP ऑफिस की छत पर चढ़ी महिला, आत्महत्या के लिए कूदने लगी तो सिपाहियों ने ऐसे बचाया, देखिए Live Video

ये नेता रहे प्रदर्शन में मौजूद

इस दौरान जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, रामचंद्र गुर्जर, राजेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, प्रधान काबरा, राजेंद्र सैनी,पूर्व प्रधान राम अवतार लांगड़ी,जगदीश गुर्जर,दीपक संगत,प्रहलाद सिंह, ओमप्रकाश पांडे, मंत्री हरिराम यादव,नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया, राधेश्याम चावला, कमलेश यादव, राजेश मंगल, मण्डल अध्यक्ष नन्दलाल जाट, सुरेश खटाना, धर्मराज गुर्जर, सुनील भारत भगवान दास सैनी, विष्णु चावला, शिवराज गुर्जर, केदार दोहन, पुरूषोत्तम शर्मा, महेंद्र सिरोठा, शम्भू शर्मा , विजय मालवानी, बलवंत मराठा, हेमन्त सैनी, लोकेश गुप्ता, आरव सिसोदिया, सुभाष सैनी, अंजली गुप्ता, श्योराज मुमाणा, चरण सिंह,पंकज पहाड़िया, शंकर चौधरी, बद्री जाट, हर्षिता जैन सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

✍️ मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : उदयपुर में दो दमकल कर्मी जिंदा जले, ट्रेलर से भीषण भिड़ंत के बाद हुआ हादसा

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author