गोविंद डोटासरा अपनी औकात में रहे, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की तीखी चेतावनी
जयपुर : राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और कांग्रेस के प्रदेश का अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही हैं। इस बीच शिक्षा मंत्री दिलावर का डोटासरा को बड़ी चेतावनी देते हुए तीखा बयान सामने आया हैं। इसमें उन्होंने डोटासरा को अपनी औकात में रहने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि आप अधिकारियों को धमकाना बंद कीजिए। मुंगेरीलाल के सपने देखने से कोई फायदा नहीं है। दिलावर के इस बयान के बाद अब सियासत में फिर से हलचल मच गई है। बता दें कि दिलावर और डोटासरा के बीच काफी समय से एक दूसरे पर तीखी बयान बाजी लगातार सामने आ रही हैं।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गोविंद डोटासरा को कहा, अपनी औकात में रहो pic.twitter.com/pZwFhOJd36
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) August 28, 2026
यह भी पढ़ें : नगर निकाय चुनाव के बीच बड़ी कार्रवाई, पुष्कर पुलिस ने 1 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की
दिलावर ने दी, डोटासरा औकात में रहने की नसीहत
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और गोविंद सिंह डोटासरा सियासत में एक दूसरे के धु्रव विरोधी माने जाते हैं। दोनों एक दूसरे पर तीखा व्यंग छोड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ते है। इस बीच डोटासरा के बाद दिलावर का पलटवार करते हुए तीखा बयान सामने आया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने डोटासरा को अपनी औकात में देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि आपकी गैंग अलीबाबा 40 चोर वाली हैं। उन्होंने कहा कि डोटासरा इस मुगालते में है कि वह कभी सत्ता में आएंगे। उन्होंने कहा कि यह मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद कीजिए, क्योंकि मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में सरकार राजस्थान में सफलता के शिखर को छू रहा है। जिसे यहां की जनता भी देख रही हैं।
यह भी पढ़ें : CJP फिर राजस्थान में करेगी कुछ बड़ा, नेशनल डेलिगेशन की टीम ने बनाई रणनीति
आप मेरे अच्छे मित्र हैं, लेकिन बेईमान हैं
मदन दिलावर ने आगे वीडियो में कहा कि राजस्थान में भजनलाल की सरकार लगातार विकास कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है, चाहे यमुना का जल लाने, रामसेतु परियोजना या रिफाइनरी का मामला हो। यह सब जनता जानती है। उन्होंने कहा कि इसलिए अब अधिकारियों को धमकाना बंद कीजिए। उन्होंने डोटासरा को अपना अच्छा मित्र बताते हुए तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि आप मेरे अच्छे मित्र हैं, लेकिन बेईमान है। उन्होंने कहा कि आपकी जो गैंग अलीबाबा चालीस चोर वाली है, उसमें कई सदस्य तो जेल में जा चुके हैं, कहीं जेल में आने हैं और मैं आप भी हैं।
यह भी पढ़ें : 21 साल की सानिया खानम लड़ेगी चुनाव, चुनाव लड़ने के पीछे Gen Z प्रोटेस्ट को बताई बड़ी वजह
बीजेपी की टिकट प्रणाली पर उठाया था सवाल
बता दें कि गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बीते दिनों नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के टिकट वितरण को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। इसमें उन्होंने दावा किया कि बीजेपी टिकट देने के लिए ब्यूरोक्रेसी का सहारा ले रही है। अधिकारियों से फीडबैक ले रही है कि कौन सा उम्मीदवार जीतने की स्थिति में है? डोटासरा ने कहा कि बीजेपी उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट देने की तैयारी कर रही हैं। डोटासरा ने अधिकारियों के साथ बीजेपी के नेताओं को भी अपने बयान के जरिए घेरने की कोशिश की हैं। माना जा रहा है कि दिलावर का यह बयान डोटासरा के उस बयान का पलटवार जवाब हैं।
नगर निकाय चुनाव के बीच बड़ी कार्रवाई, पुष्कर पुलिस ने 1 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






