कोटा के शिक्षा विभाग में अनोखा मामला, महिला शिक्षक बनी रूद्र जाट, सरकार ने दी लिंग परिवर्तन की मंजूरी

कोटा के शिक्षा विभाग में अनोखा मामला, महिला शिक्षक बनी रूद्र जाट, सरकार ने दी लिंग परिवर्तन की मंजूरी
Spread the love

कोटा : राजस्थान के कोटा में सरकारी कर्मचारी के लिंग परिवर्तन का अनोखा मामला सामने आया। इसके तहत कोटा के शिक्षा विभाग में कार्यरत सरकारी शारीरिक शिक्षक मंदोदरी चौधरी को अब रूद्र जाट के तौर पर पहचानी जाएगी। इसको लेकर राज्य सरकार ने अनुमति भी प्रदान कर दी है। लिंग परिवर्तन के जरिए सरकारी महिला शिक्षक के पुरुष बनने का यह मामला अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हांलाकि इसके पीछे क्या कारण थे, अभी तक स्पष्ट नहीं हुए है।

यह भी पढ़ें : 2.77 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर भी नहीं आए काम! पवन साहू की पत्नी सरपंच का चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

कौन है, मंदोदरी चौधरी बनी रूद्र जाट

मंदोदरी चौधरी नांता राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने राज्य राजस्थान सेवा नियम 1991 के नियम 8ए के अंतर्गत राजकीय निर्णय संख्या 5 के प्रावधान के अनुसार अपने लिंग परिवर्तन में महिला से पुरुष बदलकर नाम परिवर्तित कर रूद्र जाट किए जाने की मांग की थी। इसके बाद राजस्थान सरकार ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम 2019 और 2020 के प्रावधानों के अनुसार लिंग बदलने की विधि प्रक्रिया पूर्ण करने की शर्त पर मंदोदरी चौधरी को यह अनुमति प्रदान कर दी है। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर ललित कुमार ने इस अनुमति के आदेश प्रदान कर दिए हैं। जिसके तहत अब उन्हें राजकीय आदेशों में रुद्र जाट के तौर पर जाना जाएगा।

यह भी पढ़ें : आज शनिवार है, हनुमान जी का यह खास उपाय बदल देगा आपकी जिंदगी! दूर होंगे सभी संकट और बाधाएं

ट्रांसजेंडर को लेकर कानून में क्या है प्रावधान

ट्रांसजेंडर को लेकर ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं। इस प्रावधान के अनुसार कोई व्यक्ति स्वयं अनुभूति लैंगिक पहचान के तहत अपने लिंग परिवर्तन का अधिकार रखता है। इसके लिए वह जिला मजिस्ट्रेट के पास ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है। हालांकि इसकी प्रारंभिक प्रक्रिया के लिए किसी प्रकार के मेडिकल टेस्ट जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा दूसरी शर्त के अनुसार यदि कोई व्यक्ति ऑपरेशन के जरिए अपने लिंग को बदलकर स्त्री से पुरुष या महिला से पुरुष बदलना चाहता है, तो भी वह ट्रांसजेंडर के लिए संशोधित प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे इसके लिए अनुमति मिल जाती है।

✍🏻 मनीष बागड़ी

यह भी पढ़ें : देवली में साइबर ठगी का नया तरीका! मोबाइल अपडेट होते ही युवक के बैंक खाते से उड़ गए 84 हजार रुपए

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author