देवली में साइबर ठगी का नया तरीका! मोबाइल अपडेट होते ही युवक के बैंक खाते से उड़ गए 84 हजार रुपए

टोंक : राजस्थान के टोंक में देवली शहर के कुचलवाड़ा रोड से साइबर ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जो संभवतः पहली बार सुना होगा। इस दौरान एक युवक का मोबाइल फोन अचानक अपडेट हुआ। फिर उसके बैंक खाते से 84,000 गायब हो गए। मोबाइल अपडेट के नाम पर ऑनलाइन ठगी यह पहला अनोखा मामला लोगों को भयभीत कर रहा है। इस वारदात में पीड़ित युवक की कई महिनों की जमा पूंजी साफ हो गई। इधर, घटना से क्षेत्र में हड़कंच मच गया है।
यह भी पढ़ें : कोटा के शिक्षा विभाग में अनोखा मामला, महिला शिक्षक बनी रूद्र जाट, सरकार ने दी लिंग परिवर्तन की मंजूरी
मोबाइल अचानक हुआ अपडेट और 84000 गायब
हैरान कर देने वाली यह वारदात कुचलवाड़ा रोड निवासी गोविंद मेघवंशी के साथ हुई, जो जिओ फाइबर में वाई-फाई कनेक्शन लगाने का काम करता है। पीड़ित ने बताया कि बीती शुक्रवार रात उसका मोबाइल अचानक अपडेट हुआ। अपडेट होने के बाद उसका मोबाइल फिर से चालू हुआ, तो उसके सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते से 84 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। पीड़ित ने बताया कि इस राशि को लेकर उसने कोई ट्रांसफर नहीं किया, लेकिन फिर भी उसके बैंक खाते से यह राशि गायब हो गई। यह मैसेज देखकर पीड़ित गोविंद के होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें : 2.77 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर भी नहीं आए काम! पवन साहू की पत्नी सरपंच का चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट
पुलिस और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की
इधर, घटना के बाद पीड़ित गोविंद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि उसका मोबाइल इस ठगी की वारदात के बाद बार-बार हैंग हो गया। इसको लेकर उसने अपनी सिम निकाल कर दूसरे फोन के जरिए हेल्पलाइन पर शिकायत कर मामले की जानकारी दी। इसके अलावा हनुमान नगर पुलिस थाने में भी घटना की रिपोर्ट दी है।
यह भी पढ़ें : आज शनिवार है, हनुमान जी का यह खास उपाय बदल देगा आपकी जिंदगी! दूर होंगे सभी संकट और बाधाएं
जमा पूंजी में केवल 800 रूपए ही बचे
ठगी की वारदात के बाद गोविंद ने अपने कई महीने की जमा पूंजी एक झटके में गंवा दी। इसको लेकर उसके परिवार में दुख का माहौल है। उसके एसबीआई बैंक खाते में 84000 निकल जाने के बाद अब उसके पास केवल 800 रूपए ही शेष रहे हैं। इधर, पीड़ित ने बताया कि उसके बैंक खाते से जो राशि ट्रांसफर हुई है, वह किसी महेंद्र गोड नाम के व्यक्ति का अकाउंट बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का विरोध! पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी पर युवकों ने बोनट पर मारा, देखिए Video
अनजान एप और लिंक पर क्लिक करने से रहे सावधान
देश में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर साइबर पुलिस लोगों को भी काफी जागरूक कर रही है, लेकिन साइबर अपराधियों का वारदात करने का तरीका हर बार बदलता जा रहा है। साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार ज्यादातर वारदातें मोबाइल के जरिए होती है, इसलिए साइबर एक्सपर्ट्स यह हिदायत देते हैं कि मोबाइल पर अनजान लिंक या ऐप डाउनलोड करने से बचे, क्योंकि इन्हीं जरिए इस तरह की वारदाते होती है। इसके अलावा आजकल अश्लील कंटेंट दिखाए जाने के नाम पर लोगों को लिंक के जरिए फंसाया जाता है। इस जाल में फंसकर लोग उन लिंक पर क्लिक कर देते हैं और उनके बैंक अकाउंट से नगदी गायब हो जाती है।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









