IAS आर्तिका शुक्ला के खिलाफ मंत्री का धरना! संजय शर्मा बोले, उन्हें तो लूटकर खाना हैं, देखिए Video
अलवर : भजनलाल सरकार में नौकरशाह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले वन मंत्री संजय शर्मा बुधवार को जमकर सुर्खियों में आ गए। उन्होंने यह मोर्चा अपने ही जिले की कलेक्टर आर्तिका शुक्ला और नगर परिषद आयुक्त सोहन सिंह नरुका के खिलाफ खोला है। ताज्जुब इस बात का है कि अलवर की कलेक्टर और नगर परिषद आयुक्त के सामने खुद वन मंत्री संजय शर्मा भी बेबस नजर आ रहे हैं। इससे नाराज संजय शर्मा बुधवार को सफाई कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर परिषद आयुक्त पर मंत्री ने जमकर भड़ास निकाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छा गया है।
यह भी पढ़ें : ‘मंत्री से हट गया तो विधायक तो रहूंगा’, क्या संजय शर्मा को हो गया अहसास! Video वायरल
जब तक नियुक्तियां नहीं, धरना जारी रहेगा
दरअसल, यह विवाद अलवर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों से जुड़ा हुआ है। जहां आरोप है कि सफाई कर्मचारी के लिए अभ्यर्थी योग्य होने के बावजूद भी उन्हें कई महीनो से नियुक्तियां नहीं दी जा रही हैं। इसको लेकर वन मंत्री संजय शर्मा ने भी कई बार प्रयास किया, लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो बुधवार को उनका सब्र जवाब दे गया और सफाई कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त सोहन सिंह नरूका मंत्री के पास पहुंचे, तो संजय शर्मा ने उन पर जमकर गुस्सा उतारा। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों को नियुक्तियां नहीं मिलेगी, तब तक धरना खत्म नहीं होगा।
यह भी पढ़ें : सांसद CP जोशी का ‘पुराना थप्पड़ कांड’ का वीडियो क्यों वायरल! नरेश मीणा के समर्थकों ने उठाई बड़ी मांग
कलेक्टर और नगर परिषद आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप
अलवर जिला कलेक्टर और नगर परिषद आयुक्त के व्यवहार को लेकर वन मंत्री संजय शर्मा बेहद नाराज नजर आए। नगर परिषद आयुक्त पर गुस्सा उतारते हुए उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ‘तुम सरकार की भी नहीं सुन रहे हो, तुम इनसे भी बड़े हो, यह ही नहीं ना तुम मेरी, अपने विभाग के मंत्री की भी नहीं सुन रहे हो। उन्होंने कलेक्टर पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि ‘कलेक्टर को जिले का भला करना चाहिए, लेकिन उनको तो लूटकर खाना हैं।’ संजय शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मियों की भर्ती जिला प्रशासन और नगर परिषद आयुक्त ने जानबूझकर रोक रखी है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा को बड़ा झटका! क्या अब जेल में ही बीतेगा जन्मदिन, जानिए आज क्या हुआ कोर्ट में
वन मंत्री का आरोप, कलेक्टर खुद को राजा मानती है
मीडिया से बातचीत के दौरान वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती के मामले को लेकर 7 महीने से जिला प्रशासन और नगर परिषद आयुक्त उन्हें गुमराह कर रहे हैं। इसके चलते नगर अब परिषद आयुक्त का ट्रांसफर हो गया और अब जिला कलेक्टर इन कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए तैयार नहीं है। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा को व्हाट्सएप के जरिए इस मामले की जानकारी दी। वन मंत्री ने आरोप लगाया कि अलवर की कलेक्टर आर्तिका शुक्ला इस तरह का व्यवहार करती है, जैसे वह राजा हो और हम उनकी प्रजा।
यह भी पढ़ें : रोड़वेज बस के आगे लेट गए छात्र! फिर पुलिस ने कपड़ों सहित खींच कर हटाया, सड़क पर लगा जाम
कांग्रेस ने भजन लाल सरकार को जमकर घेरा
इधर, वन मंत्री संजय शर्मा का धरना शुरू होने के साथ ही सियासत गरमा गई है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का दुर्भाग्य है कि प्रदेश में अफसरशाही हावी है। नेताओं, मंत्रियों की कोई नई सुन रहा है। उन्होंने कहा कि अलवर के मंत्री को खुद सरकार के खिलाफ धरना पर बैठना। इस बात को सही साबित कर रहा है। इसी तरह सचिन पायलट ने भी भजनलाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मंत्री को अपनी ही सरकार में धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे भाजपा सरकार की फेलियर की पोल खोलती हैं। उन्होंने भी कहा कि अफसरशाही इतनी भारी है कि पता ही नहीं सरकार कौन चला रहा है।
यह भी पढ़ें : गोविंद सिंह डोटासरा SDM पर बरसे! मंच से कहा, अपनी औकात में रहें, Video वायरल
नन्हें प्रांश का बड़ा कमाल! राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में चयन, Video देखकर रह जाएंगे दंग

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






