रघु शर्मा ने पुलिस को कहा ‘बेशर्म’, कहा चाहे ‘भजनलाल को बुलवा लो’, हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी पर भड़के पूर्व मंत्री

रघु शर्मा ने पुलिस को कहा ‘बेशर्म’, कहा चाहे ‘भजनलाल को बुलवा लो’, हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी पर भड़के पूर्व मंत्री
Spread the love

अजमेर : राजस्थान के अजमेर में जिला परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 12 के प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तार के बाद जमकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने सरवाड़ पुलिस थाने में टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां आए पुलिस अधिकारियों पर रघु शर्मा ने अपना जमकर गुस्सा उतरा। उन्होंने पुलिस पर बीजेपी सरकार के इशारे पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया कि तुम बेशर्म लोग हो जो वर्दी पहनकर आ गए। उन्होंने हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस अधिकारियों को कहा कि बुला लो भजनलाल को, मैं गांव गांव जाऊंगा। पूर्व मंत्री रघु शर्मा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है।

इसलिए शुरू हुआ पूर्व मंत्री का बवाल

दरअसल, गिरफ्तार किया गया हंसराज गुर्जर, जिसे कांग्रेस ने अजमेर नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 12 से प्रत्याशी बनाया है, लेकिन एक मकान की रजिस्ट्री के पुराने विवाद के मामले में सराना थाना पुलिस ने हंसराज गुर्जर और सतीश मालू के खिलाफ मामला दर्ज किया और गुरुवार को हंसराज को गिरफ्तार भी कर लिया। इस घटना से कांग्रेस जमकर आक्रोशित हो गई। इस पर पूर्व मंत्री और पूर्व केकड़ी विधायक रघु शर्मा अपने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ सरवाड़ पुलिस थाने पहुंच गए, जहां टेंट लगाकर उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर आए एडिशनल एसपी राजेश मील, डीएसपी मनोज कुमार गुप्ता की मौजूदगी में उन्होंने पुलिस को जमकर खरीफ खोटी सुनाई।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में आज आर-पार की लड़ाई! क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे तिहाड़ जेल, जानिए पुलिस ने जमाई पूरी फील्डिंग

65 लाख का गबन करने वाले की आरोपी की रिपोर्ट पर कार्रवाई

पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने इस दौरान पुलिस को जमकर आड़े हाथ लिया। खरी खोटी सुनाते हुए पुलिस की कार्य प्रणाली पर बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने 65 लाख रुपए का पेट्रोल पंप पर गबन किया, जिसे पुलिस गुजरात से गिरफ्तार कर लाई। उस रामपाल शर्मा नाम के व्यक्ति की रिपोर्ट पर कांग्रेस के प्रत्याशी हंसराज गुर्जर को गिरफ्तार किया है। यह बहुत गलत कर रहे है, क्योंकि वह आज कांग्रेेस की तरफ से जिला परिषद् का चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुम बीजेपी वालों को महफूज रखना। उन्होंने यह भी कहा कि तुम लोगों को शर्म आनी चाहिए वदीं पहनकर यहां आ गए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में BJP विधायक पर हमला, गोपीचंद मीणा की कार पर पथराव, जानिए पूरी डिटेल

पूर्व मंत्री दूसरे दिन भी धरने है

इधर, सरवाड़ पुलिस थाने पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना जारी है। पूर्व मंत्री रघु शर्मा अभी भी धरने पर डटे हुए है। इस दौरान वहा काफी संख्या में लोग मौजूद है। इस मामले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी कड़ी प्रतिक्र्रिया सामने आई। गहलोत भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पहले नगरीय निकाय चुनाव में गुंडागर्दी और सत्ता का दुरुपयोग किया। अब वह पंचायती राज चुनाव में भी इस तरीके से हड़कंडेे पूरे कर रही है। उन्होंने केकड़ी में कांग्रेस के प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तार के मामले में कड़ी निंदा की। साथ ही कहा कि बीजेपी पुलिस कार्रवाई के जरिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। उन्होंने चुनाव की निष्पक्षता को लेकर भी को लेकर बड़े सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी की हालत प्रदेश में खराब हो गई है। इसी हार के डर से वह इस तरीके के काम कर रही है। गहलोत ने हंसराज गुर्जर की गिरफ्तार के मामले में अजमेर के एसपी से भी बात करने का उल्लेख किया।

लेखक : मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने रितु बराला को कहा ‘कांग्रेस की शेरनी’, पुलिसकर्मी से झड़प के बाद राजस्थान की NSUI नेता चर्चा में

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author