खाटू श्याम मंदिर की फॉर्च्यूनर कार का तांडव! चार जनों को उड़ाया

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में एक फॉर्च्यूनर कार का डरा देने वाला हादसा सामने आया। इस दौरान बीती रात फॉर्च्यूनर कार की रफ्तार के तांडव के कारण कुछ सेकंड में सड़क पर चीख पुकार मच गई। कार के नम्बरों की ऑनलाइन पड़ताल में सामने आया कि यह कार सीकर के खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम रजिस्टर्ड है। कार एक बाइक को घसीटते हुए कई फीट दूर तक ले गई। हादसे मेें तीन बाइक सवार चपेट में आ गए। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। जबकि तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। इस दौरान फॉर्च्यूनर कार भी घाटी के डिवाइडर पर लटक गई। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में था। कार से शराब की बोेतले भी बरामद हुई है।
यह भी पढ़ें : मां बेटे ने नदी में लगाई छलांग! डबल सुसाइड कांड की यह वजह थी

बीती रात फॉर्च्यूनर कार का तांडव, मची चीख पुकार
रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा अजमेर के पुष्कर रोड पर बीती देर रात सामने आया, जहां तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई और घाटी में करीब 90 की स्पीड तेजी से दौड़ने लगी। इस दौरान उसने बाइक सवार को टक्कर मार दी और टक्कर मारते हुए बाइक को कई फीट तक घसीटा। इसके बाद फॉर्च्यूनर कार घाटी के डिवाइडर पर लटक गई। हादस में बादक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल भर्ती करवाया गया। इधर, घटना से लोगों में भय व्याप्त हो गया।
यह भी पढ़ें : मुझे लोग धमकाते हैं, दबंग सांसद हनुमान बेनीवाल को किसने धमकाया

कार मेें मिली शराब की बोतले
इधर, हादसे के बाद पहुचीं पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। इस बीच कार में काफी मात्रा में शराब की बोतलें मिलीं। हादस के बाद कार में सवार लोग मौके से पहाड़ियों की तरफ भाग निकले। सूचना मिलते ही पुष्कर पुलिस के साथ अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इधर, कार के नम्बर आरजे 23 यूबी 7031 सामने आए है, जिसकी ऑनलाइन पड़ताल करने यह कार सीकर के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर समिति के नाम से दर्ज है। हांलाकि पुलिस इस जानकारी को बताने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी किसकी है और इसमें कौन बैठा था, इसकी जानकारी जुटा जा रही है। वहीं हादसे में शास्त्री नगर निवासी रोहित वैष्णव व मधुसूदन वैष्णव नागबाई निवासी रवि और अशोक नगर भट्टा निवासी जितेंद्र इस हादसे में घायल हुए। जबकि हादसे मेें रवि नाम की युवक की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली के ठहाके! विधानसभा में राज्यपाल की बात सुनकर
मंदिर सेवा समिति से कौन बैठा था कार में?
इधर, इस हादसे से सनसनी मची हुई। कार के नम्बरों को ऑनलाइन देखने पर यह सीकर आरटीओ की बता रही है। इसके अलावा कार खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम रजिस्टर्ड है। कार का प्रदूषण सर्टिफिकेट भी एक्सपायर्ड है, जो पिछले साल 2 अगस्त 2025 को समाप्त हो चुका था। इधर, चर्चा हो रही है कि कार में मंदिर के पुजारी के परिवार के लोग मौजूद थे। हांलाकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। फिर भी कार नम्बर के आधार पर लोग इस बात को सही मान रहे है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि यह कार वाकई में खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम है, तो यह गंभीर बात है कि कार में शराब की बोतले भी मिली है।
यह भी पढ़ें :हिडन कैमरे का खुला राज! पत्नी का आरोप, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग
मां बेटे ने नदी में लगाई छलांग! डबल सुसाइड कांड की यह वजह थी

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









