हनुमान बेनीवाल को सबक सिखाना…, मदन राठौड़ के मन में गुस्सा हैं

हनुमान बेनीवाल को सबक सिखाना…, मदन राठौड़ के मन में गुस्सा हैं
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच जमकर टकराव बढ़ता जा रहा हैं। कुचामन सिटी में मदन राठौड़ का आरएलपी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इसके बाद मदन राठौड़ भी जमकर बिफरे नजर आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बीजेपी अध्यक्ष काफी गुस्से में भरे हुए दिखाई दिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना हमें भी आता है….बहुत गुस्सा भरा हुआ है, लेकिन उनके जैसी भाषा इस्तेमाल करूं, तो यह अच्छा नहीं लगेगा। मदन राठौड़ के बयान से एक बार सियासी हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़िए : नाबालिग बच्चे से लगातार कुकर्म! टोंक में यौन शोषण का गम्भीर मामला

कुचामन सिटी के विरोध से बिफर गए मदन राठौड़

बीते दिनों सांसद हनुमान बेनीवाल के सीएम भजनलाल और मंत्रिमंडल को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से सियासी टेंपरेचर भीषण गर्मी के साथ-साथ लगातार उफान पर है। बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ के बाद जयपुर में आरएलपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस बीच कुचामन सिटी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का दौर था। जब बीजेपी अध्यक्ष कुचामन सिटी पहुंचे, तो आरएलपी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। इस घटना से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ काफी गुस्से में दिखाई दिए।

यह भी पढ़िए : तुझे मारने की सुपारी मिली! सर्राफा व्यापारी को धमकी से सनसनी

मदन राठौड़ बोले हनुमान बेनीवाल को सबक…

इस विरोध प्रदर्शन के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ काफी उत्तेजित नजर आएं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सांसद हनुमान बेनीवाल को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि इन जैसे लोगों को सबक सीखना हमें भी आता है। उन्होंने कहा कि बेनीवाल के बयान से बहुत गुस्सा है, लेकिन वह इसका जवाब उनके जैसी भाषा में नहीं देंगे, क्योंकि अगर वह भी उन्हीं की तरह बोले, तो यह उनके कार्यकर्ताओं और लोगों को भी अच्छा नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर देना चाहिए। उन्होंने कहा चार-पांच लड़कों को लेकर प्रदर्शन से क्या साबित करना चाहते है।

यह भी पढ़िए : आईएएस सहित 103 अफसर सस्पेंड! सीएम भजनलाल का गजब एक्शन

बेनीवाल की सुरक्षा से पीएसओ हटाए

बीते दिनों सीएम भजनलाल और मंत्रिमंडल के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के बाद भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला। इस दौरान जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से जुड़े हुए तीन पीएसओ को उनकी सुरक्षा से हटा लिया गया है। अब बेनीवाल की सुरक्षा में केवल नागौर जिले के पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगे। सियासत में इस घटना को मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को लेकर दिए गए विवादित बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर, बेनीवाल ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने कभी सुरक्षा की मांग नहीं की थी। वहीं जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर आरएलपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसमें पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

नाबालिग बच्चे से लगातार कुकर्म! टोंक में यौन शोषण का गम्भीर मामला

 

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!