‘राजस्थान सरकार बोल रहा हूं, परमिशन दीजिए’, कोराना काल में डोटासरा ने ऐसे जाट समाज के युवाओं की जिद पूरी की
जयपुर : राजधानी जयपुर में वीर तेजाजी सेना की ओर से गुरुवार को राष्ट्रीय तेजा संवाद 2.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो सियासत में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा अपने गमछा डांस के कारण आकर्षण केंद्र रहे। इस बीच कार्यक्रम में एक वक्ता ने डोटासरा लेकर एक रोचक किस्सा सुनाया। जिसको सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रहे गए। वक्ता ने बताया कि कोरोना काल में पाबंदियों के बीच डोटासरा ने जाट समाज के युवाओं की जिद को पूरा कर दिया। उन्होंने ऐसा काम करके दिखाया कि जिससे जाट समाज के लोग उनके मुरीद बन गए। उन्होंने अंसभव से दिख रहे काम चुटकी में कर दिखाया। डोटासरा ने कलेक्टर को फोन कर तत्काल हेलीकॉप्टर की अनुमति दिलाई। जबकि कलेक्टर ने पहले अनुमति देने के लिए इंकार कर दिया था। वह भी इतने कम समय में किया कि यदि थोड़ी देर और होती तो शायद यह काम नहीं हो पाता।
जाट के छोरे तेजाजी मंदिर पर करवाना चाहते थे पुष्प वर्षा, कलेक्टर ने मना किया तो किस जाट नेता को किया फोन? सुनिए… @OnkarMoond @GovindDotasra pic.twitter.com/hI7iPal1Sq
— Barmer Update (@BARMERUPDATE) September 4, 2026
यह भी पढ़ें : ‘बड़े नेताओं की कॉल रिकॉर्डिंग जल्द करूंगा वायरल’, आरोपी मोहित का दावा, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मारपीट विवाद
जाट समाज के युवाओं की जिद का पूरा किया
इस दौरान कार्यक्रम में एक वक्ता ने अपना पुराना अनुभव सुनाते हुए कहा कि सीकर जिले के सांगलिया में तेजाजी महाराज के मंदिर पर जाट समाज के युवा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करना चाहते थे, लेकिन इसको लेकर जब वहां के कलेक्टर से परमिशन मांगी गई, तो उन्होंने कोरोना काल का हवाला देते हुए मना कर दिया। जबकि जाट समाज के युवा की जिद थी कि हेलीकॉप्टर आना चाहिए। इधर, हेलीकॉप्टर भी बुक कर दिया था। वक्ता कहता है कि यह काम असंभव सा दिख रहा था। बाद में उन्होंने इस काम के लिए डोटासरा को फोन लगाया। इस बीच चलती विधानसभा के दौरान डोटासरा ने उनसे बात की।
यह भी पढ़ें : ‘आपने पर्सनली मेरे लिए क्या किया?’ कांग्रेस की महिला नेता का जयपुर आदर्श नगर विधायक पर गम्भीर आरोप
मैं राजस्थान सरकार बोल रहा हूं, परमिशन दीजिए
वक्ता ने बताया कि चलती विधानसभा में डोटासरा बाहर निकले और उन्होंने बात की। उन्हें बताया कि जब कलेक्टर ने हेलीकॉप्टर को लेकर परमिशन देने से इनकार किया, तो डोटासरा ने वहीं से कलेक्टर को फोन लगाया। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना काल होने की कारण सरकार की पाबंदियां है। इस पर डोटासरा ने कहा कि मैं राजस्थान सरकार बोल रहा हूं, तुरंत हेलीकॉप्टर के लिए परमिशन जारी कीजिए। इसके बाद असंभव सी दिख रही परमिशन डोटासरा के हस्तक्षेप के बाद मिल गई। यह सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई।
यह भी पढ़ें : अटरू में टिकट नहीं मिला तो BJP नेता पर ईंट फेंक दी, नेता मुकेश मिश्रा बाल-बाल बचे
डोटासरा ने फिर किया गमछा डांस
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गोविंद सिंह डोटासरा से तेजाजी महाराज के एक गाने पर गमछा डांस करने के लिए आग्रह किया। इस बीच डोटासरा ने कहा कि अभी आचार संहिता लगी हुई है, लेकिन समारोह में मौजूद लोग बार-बार आग्रह करने लगे। इसके बाद डोटासरा ने अपने चिर परिचित अंदाज में तेजल सुपर डुपर हिट गाने पर गमछा हिला कर डांस किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और हेमाराम चौधरी ने ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। डोटासरा ने इस डांस पर वहां जमकर तालियां बटौरी।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






