फिर विवादों में जयपुर की मंजू लता मीणा! दिल्ली कांग्रेस रैली में PM मोदी को लेकर लगाए विवादित नारे

फिर विवादों में जयपुर की मंजू लता मीणा! दिल्ली कांग्रेस रैली में PM मोदी को लेकर लगाए विवादित नारे
Spread the love

जयपुर/दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की रैली आयोजित हुई। इसमें देश भर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। राजस्थान से भी काफी संख्या में कांग्रेसी हिस्सा लेने गए। इस बीच दिल्ली रैली में कांग्रेस का झंडा लहराती हुई जयपुर जिला शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मंजू लता मीणा फिर से चर्चा में है। पिछले साल पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारा लगाने के बाद सुर्खियों में आई मंजू लता ने इस बार पीएम मोदी को चूड़ी पहनने की सलाह दी है। इसको लेकर वह जमकर नारे लगाती हुई दिखाई दी। सोशल मीडिया पर नारे लगाता हुआ उनका यह वीडियो काफी चर्चा में हैै।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में दो दमकल कर्मी जिंदा जले, ट्रेलर से भीषण भिड़ंत के बाद हुआ हादसा

‘मोदी तुम एक काम करो, चूड़ी पहन कर आराम करो’

कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली समेत गई राजस्थान के कई दिग्गज नेता हिस्सा लेने गए। इस दौरान जयपुर शहर की महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू लता मीणा भी इस रैली में चर्चा में रही। उन्होंने इस बार पीएम मोदी को चूड़ी पहनने के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में मंजू लता मीणा कांग्रेस का झंडा लहराकर कहती हुई नजर आ रही है कि ‘मोदी तुम एक काम करो, चूड़ी पहन कर आराम करो। ज्ञानेश कुमार कहां मिलेगा मोदी जी की गोदी में’ मंजू लता का यह वीडियो सियासी गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : टोंक में दिल्ली की कांग्रेस की रैली का BJP ने दिया जवाब, मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का तीखा हमला

पहले भी पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक नारा लगाया था

बता दें कि मंजू लता मीणा इससे पहले भी सियासी गलियारोें में काफी चर्चा में रह चुकी है। जब उन्होंने पिछले साल दिसंबर 2025 में इसी तरह दिल्ली में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली के दौरान पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक नारा लगाया। इसमें उन्होंने कहा कि ‘मोदी तेरी को कब्र खुदेेगी, आज नहीं तो कल।’ इस नारे को लेकर सियासत में काफी बवाल रहा। इसको लेकर देशभर में कांग्रेस को जमकर ट्रॉल किया गया। इस मामले में मंजू लता मीणा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया था उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम है, क्योंकि जिस तरह चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली सामने आई हैं। इससे वह अपने बयान पर कभी माफी नहीं मांगेंगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में दूसरे दिन भी भीषण हादसा, दौसा में ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

कौन है मंजू लता मीणा

38 वर्षीय मंजू लता मीणा जयपुर के सांगानेर क्षेत्र की रहने वाली है, जो खुद को सेल्फ एंपलॉयर बताती है। मंजू कांग्रेस के सक्रिय नेता है। 2014-15 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इसके बाद वह संगठन में वार्ड सचिव, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड प्रत्याशी के तौर पर काम कर चुकी है। बाद में पार्टी ने जयपुर देहात में उन्हें कांग्रेस के आईटी सेल की संयोजक भी नियुक्त किया। मंजू लता लगातार दो बार से जयपुर शहर की महिला कांग्रेस अध्यक्ष है। उनका पहला कार्यकाल 2017 में और उन्हें फिर से 2025 में अध्यक्ष बनाया गया है।

✍️ मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : अजमेर के 2 साल 10 माह के प्रांश का ‘गजब’ विश्व रिकॉर्ड, 3 किलो वजन लेकर स्केटिंग में किया कमाल

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author