अजमेर के 2 साल 10 माह के प्रांश का ‘गजब’ विश्व रिकॉर्ड, 3 किलो वजन लेकर स्केटिंग में किया कमाल

अजमेर के 2 साल 10 माह के प्रांश का ‘गजब’ विश्व रिकॉर्ड, 3 किलो वजन लेकर स्केटिंग में किया कमाल
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में महज 2 साल 10 माह के प्रांश दगदी का गजब और हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया हैं, जिसको लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। प्रांश ने छोटी सी उम्र में 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट 60 सेकेंड स्केटिंग कर विश्व रिकॉड अपने नाम कर लिया है। इसको लेकर अजमेर के प्रांश ने प्रदेश के साथ अपने देश और शहर का भी नाम रोशन किया है। प्रांश के इस कारनामें से परिजनों मेें जश्न का माहौल है।

यह भी पढ़ें : सवाई माधोपुर में ASP ऑफिस की छत पर चढ़ी महिला, आत्महत्या के लिए कूदने लगी तो सिपाहियों ने ऐसे बचाया, देखिए Live Video

स्केटिंग करता प्रान्श दगदी

छोटी सी उम्र में प्रांश ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

कहते है प्रतिभा और मेहनत उम्र की मोहताज नहीं होती। इस बात को अजमेर के नन्हे स्केटर प्रांश दगदी ने सच कर दिखाया है। उसने महज 2 साल 10 माह और 7 दिन की उम्र में प्रांश ने स्केटिंग के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर अजमेर का नाम गौरवान्वित किया है। प्रांश को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। प्रमाण पत्र के अनुसार प्रांश ने स्केटिंग करते हुए वजन लेकर निर्धारित समय में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 किलो वजन के साथ 60 मीटर की दूरी 1 मिनट 12 सेकंड में पूरी की।

यह भी पढ़ें : देवली में साइबर ठगी का नया तरीका! मोबाइल अपडेट होते ही युवक के बैंक खाते से उड़ गए 84 हजार रुपए

वेरीफिकेशन कमेटी ने जांच कर सहमति दी

इधर, प्रांश की इस उपलब्धि को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेरिफिकेशन कमेटी द्वारा जांच के बाद स्वीकृति प्रदान की है। प्रमाण पत्र पर रिकॉर्ड की तारीख 14 अक्टूबर 2026 और रिकॉर्ड संख्या – BWR/IND/2026/001604 अंकित है। इससे पहले प्रांश की प्रतिभा को देखकर परिवारजनों ने उन्हें रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद एक माह तक विशेष अभ्यास करवाया गया और आखिरकार नन्हे प्रांश ने अपनी मेहनत से विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें : 2.77 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर भी नहीं आए काम! पवन साहू की पत्नी सरपंच का चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

सुबह 4 बजे उठकर मासूम करता था प्रेक्टिस

बता दें कि इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना प्रांश के आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर मेहनत का यह शानदार उदाहरण है। हांलाकि इसके पीछे प्रांश और उसके परिजनों की कड़ी मेहनत रही। प्रांश की सफलता से परिवार में खुशी की लहर है। प्रांश दगदी, पिता सूरज दगदी एवं माता निर्मला बागड़ी के पुत्र हैं। प्रांश अभी वंडर वर्ल्ड प्ले स्कूल, अजमेर में अध्ययनरत हैं। उन्होंने महज 2 साल 2 माह की उम्र से स्केटिंग सीखना शुरू कर दिया था। पिछले 10 महीनों से वह लगातार अभ्यास कर रहा हैं। प्रांश प्रतिदिन सुबह 4 से 6 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक कुल चार घंटे स्केटिंग का अभ्यास किया।

✍🏻 मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : रवि पुष्यामृत नक्षत्र आज, बनेगा धनतेरस का महासंयोग, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author