अजमेर में CM के रोड शो का वीडियो वायरल, BJP कार्यकर्ता के ‘ठुमके’ ने खींचा ध्यान

अजमेर में CM के रोड शो का वीडियो वायरल, BJP कार्यकर्ता के ‘ठुमके’ ने खींचा ध्यान
Spread the love

जयपुर/अजमेर : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर सीएम भजन लाल शर्मा अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस दौरान रविवार को सीएम ने अजमेर, जोधपुर और बीकानेर में रोड शो किए। अजमेर में रोड शो के दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता के लगाए गए जमकर ठुमके काफी चर्चा में है। इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। अजमेर में सीएम के रोड शो के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह में दिखाई दिया। इस दौरान एक कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर झूमता हुआ नजर आया। वहीं महिला कार्यकर्ता भी देशभक्ति रंग में झूमती दिखी।

यह भी पढ़ें : पहली बार गुस्से में दिखीं डिप्टी CM दीया कुमारी, ‘औकात है तो मेरे सामने लेकर आओ’ Video वायरल

सीएम के रोड शो में कार्यकर्ता का ठुमका

सीएम भजन लाल शर्मा रविवार दोपहर रोड शो के तहत अजमेर पहुंचे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम का भव्य स्वागत किया। इस बीच रोड शो में बीजेपी के कार्यकर्ता काफी उत्साह में नजर आए। एक कार्यकर्ता जो रोड शो के दौरान पार्टी का झंडा लेकर ठुमके लगाते हुए नजर आया। उसे देखकर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं में भी जोश भर गया। इस दौरान महिलाएं पार्टी का झंडा लेकर देशभक्ति गीतों पर थिरकती हुई नजर आई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

यह भी पढ़ें : ‘बीजेपी के पक्ष में वोट नहीं दिया तो थाने के चक्कर काटोगे’, टीकाराम जूली ने वीडियो शेयर कर बताई BJP की गुंडागर्दी

सीएम ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया

इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने अजमेर पहुंचकर निकाय चुनाव के चलते बीजेपी के प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान सीएम रोड शो के दौरान आमजन और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए चल रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं को धोखा देने के अलावा कोई काम नहीं किया है। कांग्रेस सरकार में कई पेपर लीक हुए है। जबकि भाजपा की सरकार ने पेपर लीक माफियाओं को जेल में डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस का बैंड बजा कर रहेगी। इस दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, विधायक अनिता भदेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थिति थे।

यह भी पढ़ें : 500-500 के नोटों की गड्डियों में लाखों रुपए, टोंक में पुलिस का ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा

गहलोत का सीएम भजनलाल शर्मा पर हमला

इधर, सीएम के लगातार रोड शो को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को रोड शो करने की नौबत क्यों आई? यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री स्थानीय निकाय के चुनावों में रोड शो कर रहा है। यह उनके लिए कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि उनकी सबसे बड़ा माइनस प्वांइट है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी हार की संभावनाओं को देखते हुए डर गई है। इसलिए महाराष्ट्र के मंत्री और कई तो केंद्रीय मंत्री यहां प्रचार के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग केवल जनता को भ्रमित करने आ रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि जनता इसे भ्रमित ना हो। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी चुनाव हार जाएगी, तो इन्हें थोड़ी चिंता होगी, उनकी नींद खुलेगी। ताकि इससे जनता का भला हो सकेगा। यह लोग जनता के भले का काम करेेंगे।

लेखक – मनीष बागड़ी 

पहली बार गुस्से में दिखीं डिप्टी CM दीया कुमारी, ‘औकात है तो मेरे सामने लेकर आओ’ Video वायरल

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author