बीजेपी वोट मांगने आए तो राम मंदिर चंदे का हिसाब मांगना, सांसद हरीश मीणा का बड़ा हमला
टोंक : अयोध्या के राम मंदिर से चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा को घेर रही है। इस बीच टोंक में सांसद हरीश मीणा ने चंदा चोरी मामले में बीजेपी पर तीखा हमला किया। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि यदि चुनाव में बीजेपी वाले वोट मांगने आए तो उनसे राम मंदिर चंदे का हिसाब जरूर मांगना, क्योंकि चंदे का हिसाब नहीं देने वाली पार्टी किस मुंह से वोट मांग रही है। सांसद हरीश मीणा के इस बयान से अब सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है। हरीश मीणा नगरीय निकाय चुनाव के चलते देवली में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : स्कूलों में मीडिया की एंट्री रोक पर गरजे टीकाराम जूली, बोले- ‘हिम्मत हो तो सरकार रोककर बताए’
नगरीय चुनाव को लेकर जुट गए हैं सांसद
बता दें कि नगरी निकाय चुनाव को लेकर राजस्थान में बुधवार शाम आचार संहिता लागू हो गई। इस बीच कांग्रेस प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर काम करने में जुट गई है। राजधानी जयपुर में इसको लेकर राजस्थान प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में मंथन चल रहा है। इस बीच टोंक सांसद हरीश मीणा भी अब एक्टिव हो गए हैं। इसको लेकर बुधवार को उन्होंने देवली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्हें एकजुट होने का मंत्र भी दिया। कार्यकर्ताओं को बताया कि इस बार कांग्रेस पार्टी में टिकट के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे।
यह भी पढ़ें : भीलवाड़ा में बेटे के सामने मां की कार से कुचलकर हत्या, रुपए के विवाद में हुई वारदात
कार्यकर्ताओं को नसीहत इधर-उधर नहीं होना है
सांसद हरीश मीणा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बैठक में उनमें जोश भरने का प्रयास किया। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कमर कसने का आह्वान किया है। उन्होंने इशारों में दल बदलने वाले नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे, तो निश्चित रूप से कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। बता दें कि पिछली बार सांसद हरीश मीणा के नेतृत्व में देवली नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बना था, लेकिन बाद में हरीश मीणा के प्रभाव से पालिका अध्यक्ष बने नेता ने दल बदल कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली और पूरा पालिका बोर्ड बदलकर बीजेपी का बन गया। जो सियासत का काफी बड़ा उलटफेर रहा। इस घटनाक्रम को लेकर टोंक जिले के सियासत में जमकर हलचल रही।
यह भी पढ़ें : अजमेर में 18 साल के भरोसे का धोखा, सोना और लाखों की नकदी लेकर ज्वेलर्स की दुकान से फरार कर्मचारी
चुनाव को लेकर डरी हुई है बीजेपी
इस दौरान सांसद हरीश मीणा ने कहा कि बीजेपी अपनी नाकामियों और असफलता के कारण चुनाव से डर रही है। वह लगातार चुनाव को टालने का प्रयास करती रही हैं। इस कारण नगर निकाय और पंचायत राज के चुनाव देरी से हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि इस बार जनता ने कांग्रेस के लिए मन बना लिया है और अब आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिलेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। इस दौरान सांसद के भाषण से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के योग्य और जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट देने के लिए प्राथमिकता देगी।
यह भी पढ़ें : गहलोत-डोटासरा ने एक दूसरे को किया ‘इग्नोर’! हाथ मिलाया पर नजरें नही, वायरल वीडियो सुर्खियों में
स्कूलों में मीडिया की एंट्री रोक पर गरजे टीकाराम जूली, बोले- ‘हिम्मत हो तो सरकार रोककर बताए’

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






