प्रदेश को मिली बड़ी सौगात! 144 रोड़वेज बसों से आसान होगा सफर

प्रदेश को मिली बड़ी सौगात! 144 रोड़वेज बसों से आसान होगा सफर
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में परिवहन के लिए रविवार को प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। इस दौरान राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर रोड स्थित हीरापुर बस टर्मिनल से 144 नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बसें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करेगी। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को फायदा होगा। इस दौरान सीएम ने बस चालकों के साथ न केवल संवाद किया, बल्कि उनका उत्साह वर्धन करते हुए फोटो भी खिंचवाई।

यह भी पढ़ें : दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में हथियार लेकर घुसे बदमाश! फिर कर दी फायरिंग

प्रदेश को मिली रोड़वेज की नई 144 बसें

प्रदेश के लोगों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिले, इसको लेकर भजनलाल सरकार की ओर से यह बड़ा कदम उठाया गया, जहां रविवार को सीएम ने 144 बसों को पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के संचालन से अब प्रदेश में यात्रियों को परिवहन में बेहतर सुविधा मिलेगी। इस दौरान सीएम ने कहा कि सरकार के प्रयास के चलते राजस्थान रोडवेज अब घाटे की स्थिति से बाहर निकल गई है। अब रोडवेज फायदे की स्थिति में आ गया है। सरकार यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके अलावा अब रोड़वेज कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले तय थी स्क्रिप्ट! 23 जुलाई को ही हुआ था बड़ा एक्शन, जानिए कैसे

सीएम के साथ फोटो खिंचवाकर खिल गए चेहरे

सीएम भजनलाल शर्मा की ओर से जिन 144 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह बसें प्रदेश के विभिन्न जिलों के डिपो में जाएगी, जहां से आवश्यकता अनुसार नए रूट पर इन बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान सीएम ने बस चालकों के साथ संवाद किया। साथ ही उनका उत्साह वर्धन करते हुए उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान सीएम के साथ फोटो खिंचवाते समय बस चालकों के चेहरे खिले हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें : प्रेम प्रसंग की ख़ौफनाक कहानी! पति की संदिग्ध मौत को लेकर बवाल

महिलाओं को हेलमेट भी वितरित किए

इधर, सीएम भजनलाल ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान सड़क सुरक्षा अग्रदूत महिलाओं को हेलमेट भी दिए गए। उन्होंने लोगों से आव्हान करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन किया जाना चाहिए। नियमों के पालन से दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है। इस दौरान डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : गोविंद डोटासरा की पुलिस अफसरों को कड़ी चेतावनी, ढाई साल बाद ऐसा हाल करूंगा…

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी रोडवेज बसें

जयपुर में CM भजनलाल ने रविवार को जिन 144 रोडवेज बसों को हर झंडी दिखाकर रवाना किया। वह बस लग्जरी और आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। इन बसों में टीवी की सुविधा भी होगी, जो निजी कंपनी के माध्यम से लगाई गई हैं। इसके अलावा प्रत्येक सीट पर लोगों को मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। वहां मोबाइल चार्जिंग के सॉकेट होंगे। इसके अलावा व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, आपातकाल में एग्जिट, फायर डिटेक्शन, कोहरे और बारिश में वाहन चालक को परेशानी ना हो इसके लिए खास किस्म के क्वार्टर ग्लास विंडो लगाए गए हैं। जिसकी मदद से बस चालक को आसानी से सामने का नजारा दिख सकेगा।

दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में हथियार लेकर घुसे बदमाश! फिर कर दी फायरिंग

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,