पीएम ने पीपल को खेजड़ी बताया! सोशल मीडिया पर फनी रील पर लोगों के चटकारे

पीएम ने पीपल को खेजड़ी बताया! सोशल मीडिया पर फनी रील पर लोगों के चटकारे
Spread the love

जयपुर : राजस्थान के बालोतरा में रिफाइनरी के उद्घाटन के बाद अब पीपल के पौधे को खेजड़ी का बताने पर सियासत छिड़ गई है। इस मामले में कांग्रेस ने भी पीएम मोदी और बीजेपी को जमकर ट्रोल किया। इस बीच अब सोशल मीडिया पर AI जेनरेटेड मीम सुर्खियों में है, जो काफी वायरल हो रही है और इसको लेकर लोग चटकारे भी ले रहे हैं। यह मीम बीजेपी और पीएम मोदी को ट्रोल करते हुए बनाई गई है। इसको लेकर लोगों की फनी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है।

इस फनी रील को X एकाउंट के लिंक पर देखिए👇

https://x.com/i/status/2073778277680808261

AI जेनरेटेड मीम से पीएम मोदी पर निशाना

बता दें कि 4 जुलाई को बालोतरा में पीएम मोदी का दौरा रहा, जहां उन्होंने बहु प्रतिक्षित रिफाइनरी का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने पचपदरा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का प्रेरक संदेश दिया, लेकिन पीएम मोदी ने अपने भाषण में पीपल की जगह खेजड़ी का जिक्र किया। जो सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की मीम सामने आ रही है। इसमें एक यूजर ‘शेखर चौधरी’ ने इसे वायरल किया है, जो AI जेनरेटेड है।

यह भी पढ़ें : बाइक सवार बदमाशों का तांडव, दुकान में घुसकर डंडे-सरियों से तोड़फोड़

पीएम मोदी खेजड़ी विवाद

बीच-बीच में चेक करते रहना, सांगरी कोई ना ले जाए

Ai जेनरेटेड मीम में एक व्यक्ति पीपल के पौधे से पूछता है कि पीपल महाराज आपके सांगरी कब लगेगी? इस पर पीपल का पौधा बोलता हुआ नजर आ रहा है कि मेरे सांगरी नहीं लगती है। इस पर एआई जेनरेटेड व्यक्ति कहता है कि मोदी जी ने आपको खेजड़ी बताया है। जवाब में पीपल का पौधा बोलता है कि मोदी है तो मुमकिन हैं, इसलिए बीच-बीच में आकर चेक करते रहना कहीं सांगरी कोई दूसरा ना ले जाए। इस मीम को देखकर लोग ठहाके लगा रहे हैं। साथ ही कई फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : PM मोदी के किस्से में वसुंधरा के साथ जुगलबंदी! क्या कोई हैं बड़ा संकेत

कांग्रेस ने भी मामले को लेकर बनाया मुद्दा

बालोतरा की पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन से पहले पीएम नरेंद्र मोदी पीपल पौधे का रोपण किया। इसको लेकर बीजेपी ने भी अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर पीएम मोदी के पीपल के पौधे के रोपण की पुष्टि की है। इसको लेकर कांग्रेस बीजेपी और पीएम मोदी को घेर रही है। कांग्रेस के वार रूम प्रभारी जसवंत सिंह गुर्जर ने पीएम मोदी को घेरते हुए उनका वह भाषण शेयर किया है। जिसमें पीएम मोदी पीपल की जगह खेजड़ी के पौधे का रोपण बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने युवक का अचानक पकड़ लिया हाथ! CM भजनलाल भी चौक गए

PM मोदी के कार्यक्रम में बीजेपी महामंत्री को गेट पर रोका! पास दिखाया लेकिन पुलिस नही मानी

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,