सीएम भजनलाल ने इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की, जानिए क्या मिलेगी सुविधाएं
जयपुर : राजधानी जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने इको फ्रेंडली को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री ई बस सेवा की शुरुआत की। इसके तहत अमर जवान ज्योति से 29 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही सीएम भजनलाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भीलवाड़ा में भी 18 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। इलेक्ट्रिक बस सेवाओं की शुरुआत से न केवल लोगों को सुलभ और संस्था यातायात मिलेगा, बल्कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण सुरक्षा भी होगी।
यह भी पढ़ें : इंजीनियरों की करामात! धर्मशाला की बिल्डिंग को जैक से किया 3 फीट ऊंचा

इलेक्ट्रिक बसों से पर्यावरण की होगी सुरक्षा
अमर जवान ज्योति पर आयोजित इस समारोह में सीएम भजनलाल ने राजधानी में प्रधानमंत्री ई बस सेवा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बच्चों के संचालन से स्वच्छ, सुरक्षित और सार्वजनिक पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। जिससे न केवल सस्ता परिवहन मिलेगा, बल्कि प्रदूषण से पर्यावरण की सुरक्षा भी होगी। इस दौरान यह इलेक्ट्रिक बसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। जिनमें यात्रा का लोगों को बेहतर अनुभव होगा। सीएम भजनलाल ने इलेक्ट्रिक बसों का निरीक्षण कर उनकी जानकारी ली। इसी तरह उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भीलवाड़ा में भी इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की, जहां 18 इलेक्ट्रिक बसे शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें : टोंक में व्यापारी की दर्दनाक हत्या! रेस्ट रूम में शव खून से लथपथ मिला

सीएम ने खुद भी इलेक्ट्रिक बस में किया सफर
सीएम भजनलाल ने इलेक्ट्रिक बसों का निरीक्षण करने के बाद उसमें सफर भी किया। इस दौरान सीएम ने अमर जवान ज्योति से स्टेट हैंगर तक ही बस के जरिए सफर किया। उनके साथ विधायक कालीचरण सराफ, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, विधायक गोपाल शर्मा, शासन सचिव रवि जैन, जीसीटीएसएल के अधिकारी भी मौजूद थे। इसके अलावा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भीलवाड़ा में आयोजित समारोह में इलेक्ट्रिक बसों के उद्घाटन पर भीलवाड़ा विधायक उदय लाल भडाणा, अशोक कोठारी समेत जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : आंखों के सामने अनोखी चोरी! 60 लाख के आभूषण पार होश उड़ा देगी घटना
पिता ने दो बेटियों को नदी में डुबोया! धौलपुर पर हैरान करने वाली वारदात

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






