ट्रांसफर के बाद तगड़ा झटका! शिक्षा मंत्री के निर्देश पर ट्रांसफर लिस्ट कैंसिल

ट्रांसफर के बाद तगड़ा झटका! शिक्षा मंत्री के निर्देश पर ट्रांसफर लिस्ट कैंसिल
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में 10 जुलाई तक विभिन्न विभागों में ताबड़तोड़ ट्रांसफर किए गए। इस बीच शिक्षा विभाग ने एक बड़ा आदेश जारी कर हड़कंप मचा दिया। दरअसल, इस आदेश में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर प्रयोगशाला सहायक और पुस्तकालयध्यक्ष की ट्रांसफर लिस्ट को रद्द कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के इस आदेश से इन कर्मचारियों में बड़ी निराशा फैल गई है। इसके पीछे शिक्षा विभाग का तर्क है कि यह पद थर्ड ग्रेड है, जिनके ट्रांसफर पर सरकार ने रोक लगा रखी है।

शिक्षा विभाग ट्रांसफर लिस्ट रद्द

यह भी पढ़ें : प्रेमिका से पहचान की पुष्टि के बाद सेल्समैन को गोली से उड़ाया, हैरान कर देगी क्राइम स्टोरी

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर ट्रांसफर लिस्ट रद्द

प्रदेश में बड़ी संख्या में विभिन्न विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इधर-उधर हुए। इस बीच शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला सहायक और पुस्तकालय अध्यक्ष के भी ट्रांसफर किए गए, लेकिन यह ट्रांसफर जल्दबाजी में जारी कर दिए गए। बाद में जब ट्रांसफर लिस्ट को लेकर विभाग को अपनी चूक का अंदाजा हुआ, तो शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने एक आदेश जारी कर इन ट्रांसफर लिस्ट को रद्द कर दिया हैं।

यह भी पढ़ें : केकड़ी अब कही नही जाएगी, डिप्टी सीएम दिया कुमारी का क्या बड़ा संकेत

ट्रांसफर लिस्ट को क्यों किया रद्द?

इधर, शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद कर्मचारियों में खलबली मच गई है। पुस्तकालय अध्यक्ष और प्रयोगशाला सहायक के काफी संख्या में ट्रांसफर किए गए थे। इससे इन्हें कर्मचारियों में निराशा फैल गई है। शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह पद थर्ड ग्रेड के हैं, लिहाजा सरकार ने थर्ड ग्रेड के ट्रांसफर पर रोक लगा रखी है। इस कारण पूर्व में जारी की गई इस ट्रांसफर लिस्ट को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इसके अनुसार जो कर्मचारी, जहां पोस्टेड है वही रहेगा।

यह भी पढ़ें : पटवारी की लिस्ट में बीजेपी विधायक का ट्रांसफर! यह कैसा कारनामा

कितने कर्मचारियों के किए थे ट्रांसफर

बता दें कि ​माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 10.07.2026 को (आदेश क्रमांक: शिविरा/माध्य/संस्था/एफ-1ए/स्थानान्तरण/2026/बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक/81-91) एक ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी। अब नए आदेश के तहत इस ट्रांसफर लिस्ट को रद्द किया है। इनमें क्रम संख्या 194 से 238 तक के जितने भी लैब असिस्टेंट थे, उनके ट्रांसफर रद्द कर दिए गए हैं। जबकि क्रम संख्या 239 से 278 तक के जितने भी लाइब्रेरियन ग्रेड-3 थे, उनके ट्रांसफर भी रद्द कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : चाय की थड़ी के बाद किरोड़ी बाबा का नया अंदाज! कृषि मंत्री का वीडियो वायरल

आखिर थर्ड ग्रेड के ट्रांसफर को लेकर क्यों है विवाद

बता दें कि प्रदेश में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर का मामला हमेशा चर्चा में रहता है। इसका मुख्य कारण थर्ड ग्रेड शिक्षक हमेशा ट्रांसफर के दौर से महरुम रहते हैं। प्रदेश में करीब 1.22 लाख कर्मचारी आज भी ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं। थर्ड ग्रेड शिक्षक जिला स्तर के कर्मचारी होते हैं। इनकी नियुक्ति और वरिष्ठता भी जिला स्तर पर तय होती है। इसी नियम की पेचेदगी के कारण वर्ष 2018 से थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर पर रोक लगी हुई है। शिक्षा विभाग का मानना है कि यदि थर्ड ग्रेड शिक्षक ट्रांसफर एक जिले से दूसरे जिले में किया जाएगा, तो इससे उसकी वरिष्ठता प्रभावित होगी। साथ ही कई प्रशासनिक और कानूनी जटिलता भी पैदा हो जाएगी। इस कारण ही चाहे बीजेपी सरकार हो, या कांग्रेस थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर से बचती है।

प्रेमिका से पहचान की पुष्टि के बाद सेल्समैन को गोली से उड़ाया, हैरान कर देगी क्राइम स्टोरी

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,