नमक के अपशिष्ट से कृषि उत्पाद का निर्माण! कृषि मंत्री किरोड़ी लाल का बड़ा खुलासा

नमक के अपशिष्ट से कृषि उत्पाद का निर्माण! कृषि मंत्री किरोड़ी लाल का बड़ा खुलासा
Spread the love

जयपुर : कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा लगातार में एक्शन में है। उनकी ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच एक चौकाने वाला खुलासा सामने आया, जहां किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कई फर्टिलाइजर्स और कृषि उत्पाद इकाइयों पर छापा मार कार्रवाई किया। इसमें जो खुलासे हुए उसने सबके होश उड़ा दिए। मंत्री की पड़ताल में सामने आया कि कृषि उत्पाद बनाने वाली एक इकाई में नमक के अपशिष्ट से पोटाश बनाया जा रहा था। इसके अलावा निरीक्षण में पाया गया की तीन स्थानों पर बिना अनुमति बायो स्टील मूलेंट, बायोफर्टिलाइजर्स और नकली पोटाश का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें : टोंक कलेक्टर टीना डाबी को फटकार! हाईकोर्ट ने कहा, कुर्सी पर बैठने के लिए नही बनाया

नमक के अपशिष्ट से बनाया पोटाश!

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने छापेमारी कार्रवाई VKI क्षेत्र में कई। इस दौरान नंदी फर्टिलाइजर्स में हैरान कर देने वाली बात सामने आई। यहां म्यूरेन्ट ऑफ पोटाश को नमक से बनाया जा रहा था। इसके लिए नमक के अपशिष्ट से इस पोटाश का निर्माण हो रहा था। इसी तरह रोड नंबर 7 पर समृद्धि सर्विसेज नामक एक C एंड F गोदाम पर भी छापा मारा, तो वहां भी बिना अनुमति बायो स्टील मूलेंट की सप्लाई की जा रही थी। जबकि राजस्थान में इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कई उत्पादों पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट और आवश्यक मानकों को का अवहेलना की गई है। इसके अलावा इन उत्पादों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।

यह भी पढ़ें : जलदाय मंत्री बोले, पैसे मांगे तो उसके जूत जमाओ, ऐसा क्यों बोले कन्हैया लाल चौधरी

किसानों के साथ खिलवाड़ मंजूर नहीं

इस दौरान कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नकली और घटिया कृषि उत्पादन किसानों की मेहनत और आय को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा जमीनों की उर्वरक क्षमता को भी समाप्त कर रहे हैं। ऐसे में जीरो टोल रेंस नीति के चलते राज्य के किसानों की जमीन, फसल और भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : इंजीनियरों की करामात! धर्मशाला की बिल्डिंग को जैक से किया 3 फीट ऊंचा

कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

किरोड़ी लाल मीणा के निरीक्षण के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में कई फर्टिलाइजर्स और किसी उत्पादन कंपनियों के गोदाम में जो अनियमितताएं पाई गई। उसको लेकर अधिकारियों को बिक्री पर तत्काल रोक लगाने, सैंपल की जांच करने और संबंधित कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को प्रदेश के गोदाम और इकाइयों की जांच के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल ने इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की, जानिए क्या मिलेगी सुविधाएं

चिकित्सा मंत्री के पैर पड़ रोने लगी महिला नर्स! फिर मंत्री ने यह दिया जवाब

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!