मंत्री किरोड़ीलाल का धमाका! एसबीआई बैंक मैनेजर की जमकर क्लास लगाई

हनुमानगढ़/जयपुर : राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा एक बार अपने सिंघम अवतार में नजर आएं। उन्होंने ने एक बार फिर गुरुवार को बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा किया। यह खुलासा पहले की तरह फसल बीमा योजना का है, जो फर्जी किसानों की आड़ में किया जा रहा था। जिससे मंत्री ने पकड़ लिया। इस दौरान मंत्री किरोड़ीलाल मीणा गुरुवार हनुमानगढ़ के पल्लू में पहुंच गए, जहां मंत्री ने एसबीआई बैंक पर मैनेजर की क्लास लगी दी। इस बैंक के खिलाफ काफी समय से फसल बीमा के नाम पर फर्जीवाड़े की गंभीर शिकायतें आ रही थी। इस दौरान बैंक मैनेजर से मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मीडिया की मौजूदगी में जवाब तलब किया। इसमें सामने आया कि 66 फर्जी किसानों के खाते खोले गए। इस आड़ में करीब 9 करोड रुपए का फर्जी फसल बीमा उठाने की तैयारी चल रही थी, जिसे मंत्री ने पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम पर संत भड़क गए! रात्रि चौपाल में सुना दी खरी खोटी
किरोड़ीलाल ने फिर खोला फसल बीमा फर्जीवाड़ा
बता दें कि प्रदेश में किसानों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर फसल बीमा किया जा रहा है। इसी आड़ में सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। इस मामले में मंत्री किरोड़़ीलाल मीणा पहले भी बड़ा एक्शन दिखा चुके हैं। इस बीच गुरुवार को मंत्री हनुमानगढ़ के पल्लू में पहुंचे, जहां एसबीआई बैंक पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने बैंक मैनेजर की जमकर क्लास लगा दी। इसमें सामने आया कि बैंक में 66 फर्जी किसानों के नाम पर खाता खोले गए। इसके बाद करीब 9 करोड रुपए का फर्जी फसल बीमा क्लेम तैयार किया गया। बताया जा रहा है कि करीब 9 करोड रुपए की राशि का बीमा क्लेम इसी सप्ताह उठाने की कोशिश थी। उससे पहले मंत्री किरोड़ीलाल ने उजागर कर दिया।
यह भी पढ़ें : युवक को गोली मारी, फिर तलवार से हमला! सवाई माधोपुर मेें फिल्मी अंदाज में हत्या
किसानों के हक पर ढाका डालने वाले बर्दाश्त नहीं होंगे
इधर, करीब 9 करोड रुपए का घोटाला उजागर होने के बाद मंत्री किरोड़ीलाल ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अन्नदाता के नाम पर भ्रष्टाचार को भाजपा सरकार किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हक पर ढाका डालने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। इधर, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की फसल बीमा के नाम पर फिर से की गई बड़ी कार्रवाई से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन से महिला गिरी! भरतपुर में हैरान भरा दर्दनाक हादसा
पहले भी किए थे करोड़ों रुपए के घोटाले की उजागर
बता दें कि कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पहले भी फसल बीमा के नाम पर प्रदेश के कई हिस्सों में करोड़ों रुपए के घोटाले को उजागर कर चुके हैं। इसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में करीब 1300 करोड रुपए का घोटाला शामिल है। इनमें चूरू, बीकानेर, नागौर में करीब 15000 ऐसे फर्जी किसान बनाए गए। जिनके नाम पर फसल बीमा क्लेम उठाने की कोशिश की गई। यह घोटाला करीब 1150 करोड रुपए का था। इसी तरह श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ में 128 करोड रुपए का घोटाला उजागर किया।
यह भी पढ़ें : आरटीओ इंस्पेक्टर की दबंगई! जयपुर में ट्रक ड्राइवर को पीटा, वीडियो वायरल
डिप्टी सीएम पर संत भड़क गए! रात्रि चौपाल में सुना दी खरी खोटी

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



