अकबर महान नही है, वासुदेव देवनानी के बयान से बहस छिड़ी

अकबर महान नही है, वासुदेव देवनानी के बयान से बहस छिड़ी
Spread the love

बांसवाड़ा/जयपुर : राजस्थान में मुगल शासक अकबर को लेकर लगातार बहस छिड़ी हुई है। इस मामले में बीजेपी के नेताओं के कई बयान सामने आए हैं। इस बार विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी मुगल शासक अकबर को लेकर बोले। इसको लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुगल शासक अकबर महान नहीं है, उसे जानबूझकर महान बताया जा रहा है। उनका कहा कि पूर्व में इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। जिसके आधार पर बिना किसी प्रमाण की अकबर को महान बताया है।

यह भी पढ़ें : टोल कर्मियों की गुंडागर्दी! श्रद्धालुओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

अकबर महान नहीं है : वासुदेव देवनानी

मुगल शासको को लेकर इससे पहले भी कई बयान सामने आए हैं। देवनानी बांसवाड़ा में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन पीठ के शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। जबकि मुगल शासक अकबर महान नहीं है। बिना ठोस आधार के अकबर को महान बताया गया है, जिसे अब पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाता रहा है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने शिक्षा मंत्री रहते हुए पाठ्यक्रम में सुधार किया और महाराणा प्रताप को उचित सम्मान दिलाया। इधर, वासुदेव देवनानी के इस बयान से सियासी गलियारों में फिर से हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी नेताओं की 80 गाड़ियां! क्या अब भी हुई ईंधन बचत

दिलावर ने अकबर को बताया था लुटेरा बलात्कारी

बता दें कि मुगल शासकों को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी काफी आक्रामक रहे। उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंचों पर अकबर को लेकर तीखी टिप्पणियां की है। इसमें उन्होंने अकबर को एक आक्रांता, लुटेरा और बलात्कारी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शासकों हमारी पाठ्यपुस्तकों में महान बताना देश और महापुरुषों का अपमान है। उन्होंने सितंबर 2024 में एक कार्यक्रम में कहा कि अकबर को महान बताने वाली किताबें जला देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती पर अकबर की तारीफ करने वालों से बड़ा कोई दुश्मन नहीं है।

यह भी पढ़ें : टोंक में फिर बवाल! रात में ही पुलिस दौड़ पड़ी, जानिए फिर

बीजेपी नेताओं की 80 गाड़ियां! क्या अब भी हुई ईंधन बचत

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!