विधायक नौक्षम चौधरी हलवाई बनी! पूरी बनाने का वीडियो वायरल

विधायक नौक्षम चौधरी हलवाई बनी! पूरी बनाने का वीडियो वायरल
Spread the love

डीग/जयपुर : राजस्थान की हाई एजुकेटेड और कांमा बीजेपी विधायक नौक्षम चौधरी अपने बयानों और तेवरों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। इस बीच सोशल मीडिया पर नौक्षम चौधरी का एक दिलचस्प और हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में चौधरी अपनी सरलता को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, एक धार्मिक कार्यक्रम में बीजेपी विधायक हिस्सा लेने पहुंची, लेकिन उस समय लोग हैरान रह गए, जब वह कार्यक्रम के तहत भोजनशाला में पहुंच गई, जहां हलवाई के साथ बैठकर वह आटे की पूरी बंटने (बनाना) लगी। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा हैं।

यह भी पढ़ें : रीट भर्ती आंदोलन में नया मोड़! फिर गुर्जर समाज मांग को लेकर बवाल करेगा

विधायक ने हलवाई के पास बैठकर बनाई पूरी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह शुक्रवार का है। दरअसल, कांमा विधानसभा क्षेत्र में ब्रजभूमि में है। इसके चलते वह आए दिन भागवत कथाओं का आयोजन होता रहता है। इस बीच विधायक चौधरी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची, जहां वह भोजनशाला पहुंच गई और हलवाई के समीप बैठकर औरतों के साथ आटे की पूरी तैयार करने लगी। इसको देखकर वहां मौजूद हलवाई और अन्य लोग भी हैरान रह गए। हलवाई के पास बैठकर पूरी बंटनेे का 50 सेकंड का यह वीडियो अब काफी वायरल हो रहा हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भगवान कृष्ण और राधा रानी के जयकारें भी लगाएं।

यह भी पढ़ें : टोंक में धर्मांतरण पर बवाल! छात्र की मौत पर सर्व हिन्दू समाज का आक्रोश

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

बीजेपी विधायक नौक्षम चौधरी का वीआईपी कल्चर को छोड़कर हलवाई के पास बैठना चर्चा का विषय हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में सामने आया कि कांमा विधानसभा क्षेत्र में नागा जी महाराज के मंदिर या आश्रम में यह धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। इसकी चलते बीजेपी विधायक में इस कार्यक्रम में शिरकत की। लोगों को विधायक अंदाज काफी पसंद आया।

यह भी पढ़ें : एएसआई लापता! उदयपुर में घटना रहस्य बनी, पुलिस हैरान

कौन हैं बीजेपी विधायक नौक्षम चौधरी

कामां विधानसभा क्षेत्र की बीजेपी विधायक चौधरी जिनका जन्म हरियाणा के नूंह जिले के पेमा खेड़ा गांव में हुआ। उनके पिता रामकुमार चौधरी रिटायर्ड जज हैं। जबकि उनकी मां रंजीत कौर एक प्रशासनिक अधिकारी रही हैं। नौक्षम चौधरी का जन्म 22 अक्टूबर 1993 को हुआ। उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस से पढ़ाई की। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए लंदन चली गई, जहां उन्होंने मास कम्युनिकेशन और बिजनेस के डिग्रियां प्राप्त की। इसके बाद उनका मन राजनीति में आने का हुआ। इसके चलते उन्होंने बड़ा पैकेज छोड़कर भारत लौट आई। नौक्षम चौधरी को अक्सर अपने भाषणों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती है, उन्हें ‘शेरनी‘ और ‘लंदन रिटर्न विधायक‘ जैसे कई उपनाम से भी संबोधित किया जाता हैं। चौधरी हाल ही में 2023 के विधानसभा चुनाव में कहां से जीतकर विधायक बनी। इससे पहले उन्होंने हरियाणा में 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वहां हार गई।

राजस्थान में क्या सीएम बदलाव! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा संकेत

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author