शादी में थार गाड़ी की डिमांड! नही मानी तो दूल्हे ने शादी से मना किया

भीलवाड़ा : राजस्थान में शादियों का सीजन चल रहा है। इस बीच भीलवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जिसमें दहेज के लालच में दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसकी मांग थी कि उसे दहेज में एसयूवी थार गाड़ी दी जाए। जब दुल्हन पक्ष ने इसके लिए मना कर दिया, तो दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह शादी 20 अप्रैल को आयोजित होनी थी। इधर, शादी की सभी तैयारियां धरी के धरी रह गई। इससे दुल्हन के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अब यह मामला पुलिस और समाज के लोगों तक पहुंच गया है। थार गाड़ी की डिमांड पर शादी इनकार का यह मामला अब जमकर सुर्खियों में है।
यह भी पढ़ें : मदन राठौड़ ने जाना अपना भविष्य! पंडित राजकुमार शर्मा से मुलाकात

शादी के 2 दिन पहले थार गाड़ी की रखी डिमांड
हैरान कर देने वाला यह मामला माण्डलगढ़ थाना क्षेत्र के महुआ गांव का हैं, जहाँ दहेज के लालच ने शादी की खुशियों को गमगीन माहौल में बदल दिया गया। महुआ गांव की एक लड़की का शादी का रिश्ता मंगरोप निवासी लोकेंद्र सिंह के साथ तय हुआ था, बीते 20 अप्रैल को शादी का आयोजन होना था, लेकिन दूल्हे ने शादी की रश्म के दो दिन पहले ससुराल वालों के सामने दहेज में SUV थार गाड़ी देने की शर्त रख दी। दूल्हे पक्ष की यह शर्त सुन कर दुल्हन के पिता की पैरों तले जमीन खिसक गई। लेकिन दुल्हन पक्ष की इतनी हैसियत नहीं थी, कि वो इस शर्त स्वीकार कर सके।
यह भी पढ़ें : अजमेर में दुल्हनों की कलेक्टर से डिमांड! सिलेंडर दिलवा दो साहब…
समझाइश के बाद भी थार गाड़ी के लिए अड़ा दूल्हा
पीड़ित पक्ष ने बताया कि उन्होंने तिलक दस्तूर में अपनी हैसियत के मुताबिक करीब 5 लाख रुपए के सोने -चांदी के जेवर, नकदी ओर कीमती कपड़े वर पक्ष को दिए। लेकिन फिर भी दूल्हा दहेज में थार गाड़ी की डिमांड को लेकर अड़ा रहा। उन्होंने बताया कि इसके लिए काफी समझाइए की गई, लेकिन दूल्हा नहीं माना। इस मामले में मंगरोप के वर पक्ष के विरोध में समाज जन एकत्रित हुए और वधु पक्ष को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी माण्डलगढ़ को ज्ञापन दिया। वहीं वधु पक्ष ने दूल्हे ओर उसके परिजन के खिलाफ माण्डलगढ़ थाने में शिकायत की हैं। फिलहालअब पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : सड़क में अचानक बड़ा गड्ढा! फिर प्रेशर से निकली मिट्टी
मदन राठौड़ ने जाना अपना भविष्य! पंडित राजकुमार शर्मा से मुलाकात

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



