दूल्हे ने पहनी नोटों की माला! दो मंजिला लम्बी जिसमें 5 सौ के नोट

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थानी में शादी के सीजन के चलते लोग अपनी शादी को यूनिक बनाने के लिए कई प्रयास करते हैं। इस बीच डीग जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है।जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह मामला एक शादी का है, जहां दूल्हे ने नोटों की माला पहनी हुई है, लेकिन यह माल इतनी बड़ी थी कि उसे संभालने के लिए घर के दूसरे मंजिल की छत पर दूल्हे को खड़ा होना पड़ा। खास बात है कि दूल्हे ने ₹500 के नोटों की यह माला पहन रखी थी, जो 100 फुट अधिक से लंबी होने का दावा किया जा रहा है। इधर, सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है, इसको लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : शादी में थार गाड़ी की डिमांड! नही मानी तो दूल्हे ने शादी से मना किया
दूल्हे ने पहनी 500-500 के नोट की माला
हैरान करने वाला यह वीडियो डीग जिले क्या बताया जा रहा है। इसमें दूल्हे ने नोटों की इतनी लंबी माला पहनी कि उसे संभालने के लिए उसे घर की दूसरी मंजिल की छत पर खड़ा होना पड़ा। नोटो की माला इतनी विशाल थी कि इसे सामान्य तरीके से जमीन पर खड़े होकर पहनना मुमकिन नहीं था। यह नजारा देखकर लोग भी हैरान दिखे। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें शादी में एक दुल्हा 500 रुपये की नोटों से बनी करीब 199 फीट लंबी माला पहने नजर आ रहा है। माला इतनी लंबी है कि उसे संभालने के लिए दुल्हे के करीबियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नोटो की माला का एक सिरा दूल्हे के गले में था जबकि बाकी हिस्सा नीचे जमीन तक लटक रहा था और कई लोग उसे पकड़े हुए थे। इधर, सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मदन राठौड़ ने जाना अपना भविष्य! पंडित राजकुमार शर्मा से मुलाकात
दूल्हे ने पहनी 21 लाख रुपए की माला
जानकारी के अनुसार डीग जिले में जुरहरा क्षेत्र के बमनवाड़ी सरपंच के परिवार की एक शादी में दूल्हों को नोटों की भारी-भरकम माला पहनी गई है। इसको लेकर लोग इसे ₹2 करोड़ की माला बताकर दावा कर रहे हैं। बाद में पता चला कि असल में यह माला ₹2 करोड़ की नहीं, बल्कि ₹21 लाख के नोटों से बनी थी। बताया जा रहा है कि रीति-रिवाज के तहत दूल्हे के जीजा यह माला हरियाणा के नूह से किराए पर लेकर आए थे। बता दें कि मेवात क्षेत्र में यह अनूठी परंपरा है। इस परंपरा को लोग अपने रसूख और सामाजिक प्रतिष्ठा से भी जोड़कर देखते हैं। इसी के चलते डीग में दूल्हे को बड़ी और कीमती नोटों की माला पहनाने का रिवाज लंबे समय से चला आ रहा है। इससे पहले भी दूल्हे की मालाओं को लेकर कई वीडियो पूर्व में वायरल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें : अजमेर में दुल्हनों की कलेक्टर से डिमांड! सिलेंडर दिलवा दो साहब…
शादी में थार गाड़ी की डिमांड! नही मानी तो दूल्हे ने शादी से मना किया

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



