वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी! गैंग ने पिता से वसूले लाखों रुपए

वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी! गैंग ने पिता से वसूले लाखों रुपए
Spread the love

मांडलगढ़/भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां वैश्यावृत्ति गैंग से जुड़े बदमाश एक मजबूर पिता की नाबालिग बेटियों को उठाकर वेश्यावृत्ति में धकलने की धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने पीड़ित पिता से 320000 वसूले है। यह मामला जब उजागर हुआ तो इलाके में सनसनी फैल गई है। इससे पहले भी गत 30 अप्रैल को गिरोह के बदमाशों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की और नाबालिग लड़कियों को उठाकर ले जाने की कोशिश भी की। अब इस मामले में पीड़ित परिवार ने महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, मांडलगढ़ विधायक ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में बदमाशों का तांडव! ताबड़तोड़ फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला

नाबालिग को वेश्यावृत्ति में धकलने की धमकी और प्रयास

हैरान कर देने वाला यह मामला भीलवाड़ा जिले के काछोला थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित ने बताया कि आरोपी सुई गांव का रहने वाला रंगलाल और उसके साथी हैं, जो उसे काफी समय से परेशान कर रहे हैं। वह आए दिन घर पर आकर धमकाता है। साथ ही उसकी दो नाबालिग बेटियों को मुंबई में वेश्यावृत्ति के लिए बेचने की बात करता है। पीड़ित का आरोप है कि धमकी देकर उससे बदमाशों ने तीन लाख 20 हजार वसूल किए हैं। बीते 30 अप्रैल को गिरोह के सदस्य उसके घर आए, जहां परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और उसकी बेटियों को जबरन कार में ले जाने की कोशिश की। इस दौरान शोर मचाने पर ग्रामीण आए, तो बदमाश वहां से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : सीएम के बांसवाड़ा दौरे से पहले हड़कंप! अधिकारी पर बड़ा एक्शन

विधायक ने मामले में दिखाई गंभीरता

इधर, नाबालिग लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए धकेलने का मामला उजागर होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं लोगों में भय का माहौल है, इस मामले को लेकर पीड़ित मांडलगढ़ के विधायक गोपाल खंडेलवाल से मिला, जहां उसने पूरी अपनी आपबीती सुनाई। इसको लेकर विधायक ने काछोला पुलिस को मामले में त्वरित जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोषी पाए जाने पर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इधर, पीड़ित ने आरोप लगाया कि काछोेला थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके बाद पीड़ित ने भीलवाड़ा एसपी के समक्ष पेश होकर उसने परिवाद पेश किया। एसपी को परिवाद के बाद काछोला थाना पुलिस हरकत में आई और उसने पीड़ित के बयान दर्ज किए। इधर, पीड़ित ने महिला आयोग को भी इस मामले की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी के जिले में गड़बड़ झाला! दिव्यांग स्कूटी योजना का गलत उपयोग

गुर्जर सचिन पायलट का बहिष्कार करो! कुणाल गुर्जर मामले में उठी मांग

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author