लुटेरी दुल्हन की करतूत! दूल्हे को लूट लिया, अब मारने की धमकी
मांड़लगढ़/भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक लुटेरी दुल्हन गिरोह का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गिरोह के लोगों ने एक व्यक्ति को फांसकर शादी की। इसकी एवज में उससे 1 लाख रुपए वसूले। इसके बाद लुटेरी दुल्हन लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर और करीब 3 लाख रूपए की नगदी लेकर फरार हो गई। अब गिरोह के लोग पीड़ित को मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है। जहां उसने न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें : अजमेर दरगाह शरीफ में हड़कंप! देग में युवक कूद गया, फिर पैसे लूटे
लुटेरी दुल्हन ने शादी की और फिर कर दिया खेल
हैरान कर देने वाला यह मामला बीगोद थाना क्षेत्र का है, जहां जोजवा गांव में एक लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह ने यह सनसनीखेज वारदात की। इस मामले में जोजवा गांव निवासी पीड़ित युवक अंबानी लाल जाट ने आरोप लगाया कि एक दलाल के जरिए एक लाख देकर मानपुर निवासी खुशी जाट के साथ गत 27 फरवरी 2025 को शादी कराई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शादी के 3 दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन ने उसके घर से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर और करीब 3 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गई। घटना का पता वारदात के दूसरे दिन लगा। जब दुल्हन गायब मिली और घर से सारा सामान। यह देखकर पीड़ित के होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें : बदमाशों की धमकी! काट कर फेंक देंगे, धौलपुर पेट्रोल पंप पर हैरान करने वाली वारदात
पीड़ित को जान से मारने की धमकी
इस मामले को लेकर पीड़ित ने भी बीगोद पुलिस थाने में सात आरोपियों के खिलाफ अब तक फरवरी से दो बार शिकायत दी और पुलिस के चक्कर काटकर थक चुका है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। पीड़ित ने बताया कि ससुराल पक्ष ने दुल्हन के प्रतिभोज का खर्चा भी उसी से वसूल किया। अब दुल्हन के भाग जाने के बाद आरोपी ब्लैकमेल करते हुए उस पर तलाक देने का दावा बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस से इस मामले में कार्रवाई नहीं होने से हताश होकर पीड़ित ने अब मांडलगढ़ में न्यायालय के शरण ली है। जहां उसने लुटेरी दुल्हन, उसकी मां और दलाल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद पेश किया है। इधर, न्यायालय के निर्देश पर पुलिस अब कार्रवाई में जुट गई।
यह भी पढ़ें : CI तेरी कब्र खुदेगी! पूर्व मंत्री ने शहर कोतवाल को धमकी, वीडियो वायरल
बदमाशों की धमकी! काट कर फेंक देंगे, धौलपुर पेट्रोल पंप पर हैरान करने वाली वारदात

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






