लाठी डंडे चले और पथराव! रंजिश के चलते जमकर संघर्ष, वीडियो वायरल

लाठी डंडे चले और पथराव! रंजिश के चलते जमकर संघर्ष, वीडियो वायरल
Spread the love

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दो पक्षों में हुए झगड़े में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इस घटना में एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच जोरदार संघर्ष और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले मेें पुलिस अब जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : मां का दूध पिया तो गिरफ्तार कर बताओ! पूर्व मंत्री ने किसको दी चुनौती

पुरानी रंजिश के चलते जमकर मारपीट

हैरान कर देने वाली यह वारदात भरतपुर जिले के बयाना उपखंड क्षेत्र से सामने आई, जहां गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव में यह खूनी संघर्ष देखने को मिला। जानकारी के अनुसार दशरथ गुर्जर और बंटी दोनों पक्षों के बीच काफी समय से पुराने रंजिश के चलते विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार सुबह दोनों में झगड़ा शुरू हुआ, जो खूूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान संघर्ष में जमकर लाठी, डंडे चले। वही एक दूसरे पर पथराव भी हुआ। इस घटना में एक महिला और युवक दशरथ गुर्जर घायल हो गया। जिसेे अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां दशरथ गुर्जर की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके चलते भरतपुर में उसका उपचार हो रहा है। इस घटना को लेकर किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा का आंदोलन टला! टीना डाबी का फार्मूला सक्सेस, जानिए क्या

ऐसे हुई दोनों पक्षों मेें लड़ाई की शुरूआत

घटना को लेकर गए दशरथ गुर्जर ने आरोप लगाया कि बंटी पक्ष के कई लोग जबरन उसके घर में घुस गए, जहां परिवार एक महिला के साथ जमकर मारपीट की। उसे एक जने घसीटते हुए मारा। इसमें दूसरे पक्ष की महिलाएं भी शामिल थी। इस घटना में दशरथ को गंभीर चोटे आई। इस मामले को लेकर घायल ने आरोपी बंटी पुत्र रमेश गुर्जर, जनक गुर्जर, ओमा, चतर, सियाराम रमेश, गुड्डी पत्नी रमेश, मंतेश पत्नी जनक सहित लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया। इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : 1 रुपए के विवाद पर छात्र से बर्बरता! हनुमानगढ में हैरान करने वाली घटना

जलदाय मंत्री बोले, मैं पीछे हट सकता हूं, पर टीना डाबी पीछे नहीं हटती हैं, रौचक किस्सा

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,