पुलिस और गो तस्कर में ताबड़तोड़ फायरिंग! फिर बदमाश को लग गई गोलियां

पुलिस और गो तस्कर में ताबड़तोड़ फायरिंग! फिर बदमाश को लग गई गोलियां
Spread the love

भरतपुर/डीग (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के डीग जिले में अपराधियों के जमकर हौसले बुलंद दिखे। इस दौरान पुलिस और गो तस्कर के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से जमकर फायरिंग की घटना हुई। इस दौरान पुलिस की गोली से ₹15000 का इनामी बदमाश और कुख्यात गो तस्कर को पैर में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से लहू लुहान हो गया। पुलिस ने तत्काल बदमाश को हिरासत में लेकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया है। इधर, फायरिंग की घटना से इलाके में जमकर सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : कौन हैं, आईएएस टीना डाबी, जो अब बनी टोंक की नई कलेक्टर, जानिए पूरी प्रोफाइल

पुलिस की गोली से गो तस्कर हुआ गंभीर रूप से घायल

सनसनी फैला देने वाली यह घटना डीग जिले में गोपालगढ़ क्षेत्र के बलखंडी मंदिर इलाके में सामने आई, जहां डीएसटी पुलिस मुखबीर की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस और गो-तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ फायरिंग शुरू हो गई। गो तस्कर ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस पर जवाबी फायरिंग में 15 हजार का इनामी बदमाश व कुख्यात गो-तस्कर सरपू उर्फ़ सरपुद्दिन के पैर में गोली गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल बदमाश को अपने कब्जे में लिया और डीग के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत की वजह से उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : पिस्टल लेकर पैसे वसूूलने पहुंचा व्यापारी, फिर ग्रामीणों ने पीट पीटकर कर दिया बुरा हाल

पुलिस और गो तस्कर के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

डीएसटी पुलिस को इनामी बदमाश सरपु के बलखंडी मंदिर एरिया में छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। गो तस्कर सरपू बलखंडी मंदिर के पीछे नहर के कच्चे रास्ते से बाइक के जरिए फरार होने लगा, लेकिन पुलिस उसके सामने आ गई। इस पर पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक फायरिंग हुई। जिसमे गो-तस्कर ने पुलिस पर 5 राउंड एवं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में 4 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें गो-तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी गो-तस्कर पहले भी पुलिस पर फायरिंग पर कई बार फायरिंग कर चुका है।

यह भी पढ़ें : सीएम और डिप्टी सीएम में मजाकिया बहस! फिर सीएम बोले, ऐसे नहीं चलेगा…

कौन हैं, आईएएस टीना डाबी, जो अब बनी टोंक की नई कलेक्टर, जानिए पूरी प्रोफाइल

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,