कर्मचारियों से बर्बर मारपीट! बदमाशों ने धमकाया तेरी हत्या कर देंगे

कर्मचारियों से बर्बर मारपीट! बदमाशों ने धमकाया तेरी हत्या कर देंगे
Spread the love

बयाना/भरतपुर : (अमन झालानी) राजस्थान के भरतपुर में क्रेशर प्लांट पर रंगदारी मांगने को लेकर बदमाशों ने जमकर बवाल मचाया। कर्मचारियों के साथ बर्बरता करते हुए आरोपियों ने थप्पड़ लात घुसो से बुरी तरह मारपीट की और धमकी दी कि किसी दिन पत्थर से हमला हत्या कर देंगे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में क्रेशर प्लांट मलिक ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जहां पुलिस अब जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : टोंक में फिर खूनी संघर्ष! बीजेपी कार्यकर्ता पर निर्ममता से हमला

क्रेशर प्लांट में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट

हैरान करने वाला यह मामला भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां अगवाली स्थित शिवालिक सिलिका क्रेशर प्लांट पर यह वारदात सामने आई। इस मामले को लेकर प्लांट के मैनेजर बैद्यनाथ चौधरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि रात को प्रेशर प्लांट पर कर्मचारी संजय तिवारी भोजन बना रहा था। इस बीच अगवाली निवासी गीतम गुर्जर और रवि गुर्जर वहां आए और कर्मचारी संजय तिवारी और बहादुर करण गिरी के साथ जमकर मारपीट की।

यह भी पढ़ें : मोडिफाइड वाहन और ब्लैक फिल्म की खैर नही! सीधे होगी बड़ी कार्रवाई

थप्पड़ लात घुसे से बुरी तरह हमला

बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ थप्पड़ लात घुसे से हमला कर उनका बहाल कर दिया। शोर शराबा सुनकर वहां मौजूद अन्य कर्मचारी बीच बचाव करने पहुंचे, जहां बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि किसी दिन पत्थरों से उनकी हत्या कर देंगे। इसके बाद भी एक बार फिर बदमाशों ने दोबारा प्लांट पर पहुंचकर हमला करने की कोशिश की। बदमाशों ने धमकाते करते हुए कहा कि प्लांट मलिक को कहना कि हर महीने ₹50000 देने होंगे, यदि नहीं देंगे तो गोली मारकर प्लांट मालिक की हत्या कर देंगे। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एक आरोपी रवि गुर्जर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरा आरोपी गीतम गुर्जर फरार है।

यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल पर मामला दर्ज! क्या प्रदेश में बवाल होगा?

अलकनंदा नदी में समा गया जैसलमेर का परिवार! उत्तराखंड भीषण हादसा

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author