नागौर में भांजे के खिलाफ मामा ने BJP से मिलाया हाथ, अब भांजे को हराने के लिए कर रहे है प्रचार
नागौर : राजस्थान के नागौर में नगर परिषद चुनाव के तहत काफी दिलचस्प सियासी ड्रामा देखने को मिल रहा है, जहां टिकट से नाराज एक मामा ने अपने खिलाफ खड़े हुए भांजे को हराने की ठान ली है। इसके चलते उसने कांग्रेस के प्रत्याशी अपने भांजे प्रवीण सोलंकी के खिलाफ बीजेपी से हाथ मिला लिया है। यह मामा है, नगर परिषद के पूर्व सभापति मांगीलाल भाटी, जो खुद भी कांग्रेस के नेता है, लेकिन सत्ता की चाह में वह अब अपने भांजे के विरोधी बन गए है और किसी भी हालत में भांजे को हराना चाहते है। दरअसल, भाटी ने भी उसी वार्ड सें टिकट मांगा था, लेकिन कांग्रेस ने उनका टिकट उनके भांजे प्रवीण को थमा दिया। इससे नाराज होकर अब मांगीलाल भाटी अपने भांजे के खिलाफ अब बीजेपी प्रत्याशी का प्रचार कर रहे है। नागौर का यह अनूठा मामला अब सियासी गलियारों में काफी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : ‘मां की पीठ में छुरा मारा तो फिर,’ बीजेपी चीफ मदन राठौड़ की अपने ही कार्यकर्ताओं को कड़ी चेतावनी
भांजे को टिकट मिला, तो उसके खिलाफ प्रचार
हैरान कर देने वाले इस मामले में पूर्व सभापति मांगीलाल भाटी ने वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस का टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काटकर उनके भांजे प्रवीण सोलंकी को थमा दिया। इससे भाटी अपनी पार्टी और भांजे दोनों से नाराज हैं। हालांकि उन्होंने निर्दलीय चुनाव के लिए ताल तो नहीं ठोकी, लेकिन अब अपने परिवार से ही बगावत करते हुए बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया है। अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बनाते हुए भाटी अपने भांजे के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अजमेर में CM के रोड शो का वीडियो वायरल, BJP कार्यकर्ता के ‘ठुमके’ ने खींचा ध्यान
भांजा नहीं हारा तो लूंगा राजनीति से सन्यास
मांगीलाल भाटी वार्ड ने नंबर 10 के चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। अब उनका येन केन प्रकरण उद्देश्य है कि उनका भांजा प्रवीण सोलंकी कांग्रेस से यह चुनाव नहीं जीत पाए। इसको लेकर उन्होंने यह तक दावा कर दिया कि अगर उनका भांजा चुनाव जीतता है, तो वह पूर्ण रूप से राजनीतिक संन्यास ले लेंगे। इस दौरान भाटी ने अपने टिकट कटने के पीछे कांग्रेस के एक नेता को भी घेरते हुए सवाल उठाया। इधर, प्रवीण सोलंकी का कहना है कि अगर उनके मामा राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं, तो यह उनकी मर्जी है।
यह भी पढ़ें : पहली बार गुस्से में दिखीं डिप्टी CM दीया कुमारी, ‘औकात है तो मेरे सामने लेकर आओ’ Video वायरल
जयपुर से टिकट फाइनल हुआ लेकिन काट दिया
इधर, मांगीलाल भाटी ने दावा किया है कि कांग्रेस ने जयपुर में उनका टिकट लगभग फाइनल कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि नागौर के जिला अध्यक्ष ने उनका टिकट काटकर उनके भांजे प्रवीण सोलंकी को दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उनके भांजे को किस आधार पर टिकट दिया गया? उन्होंने दावा किया कि उनके पास 500 वोट से गिनती शुरू होती है। जबकि उनके भांजे के पास एक भी वोट नहीं है। उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि 500 रुपए के स्टांप पर मैं लिखकर देता हूं कि अगर कांग्रेस यहां से जीत जाए तो मैं राजनीति से संन्यास लूंगा और अगर कांग्रेस हार गई, तो जिला अध्यक्ष को भी अपना इस्तीफा दे दे।
‘मां की पीठ में छुरा मारा तो फिर,’ बीजेपी चीफ मदन राठौड़ की अपने ही कार्यकर्ताओं को कड़ी चेतावनी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






