रेहान वाड्रा की एंट्री महज कला तक सीमित या राजनीति की आहट? तस्वीरों के विवाद के पीछे क्या कोई खास मकसद
✍🏻 राजेंद्र बागड़ी, वरिष्ठ पत्रकार
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और अब उनके नाती रेहान वाड्रा की पहली एंट्री हुई। रेहान भले राजनीतिक मुद्दे पर फिलहाल सामने नही आए लेकिन जिस मुद्दे को लेकर सियासी सवाल उठे है, वे गौर करने लायक है। रेहान अब तक प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा के पुत्र के रूप में जाने जाते थे, लेकिन 22 अक्टूबर को उनकी ओर से लगाई फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटवाने का विवाद अब विपक्ष के मुद्दा बनने लगा है। हालांकि इस मामले में जो तथ्य सामने आए है, उससे लगता है कि कुछ तस्वीरों को लेकर ये आपत्ति सामने आई थी।
यह भी पढ़ें : अब आशुतोष रांका होंगे CJP के असली लीडर ! तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद CJP में क्या होगा? अभिजीत दीपके का बड़ा संकेत
पहली बार देश को भी रेहान के कलाकार होने का पता लगा। बहस ये भी है कि रेहान वाड्रा ने दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपनी फोटो प्रदर्शनी लगाई है, क्या वे फोटो उनकी और से खींचे गए है या रेहान ने अन्य स्रोतों से हासिल कर लगाए है, यह स्पष्ट नही है। बीकानेर हाउस में “नो आइडिया इज फ़ाइनल” शीर्षक से रेहान ने फोटो प्रदर्शनी लगाई। रेहान का आरोप है कि उनकी ओर से लगाई गई 105 फोटो में से अधिकांश फोटो हटवा दिए गए। जबकि उनमें ऐसे फोटो भी शामिल है, जिनमे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के फोटो भी है। यद्दपि फोटो किसने हटाए, यह खुलासा नही हुआ है, लेकिन इस मुद्दे पर रेहान का मीडिया के सामने आना कोई बड़ा सन्देश तो छुपा है। रेहान की उनकी मां प्रियंका ने खुलकर रेहान की सराहना की है। इस मुद्दे पर बहस भी शुरू हो गई है। तो क्या रेहान की ये गैर राजनीतिक एंट्री है या कुछ अलग है ये समय तय करेगा बहरहाल रेहान मीडिया की सुर्खियों में आएंगे और उनकी लांचिंग कैसे होगी! किस तरह होगी या नही होगी ये सब सवाल फिलहाल समय के अधीन है।
यह भी पढ़ें : CJP का इंटरवल या खेल खत्म? कानूनी शिकंजे के बीच अब CJP की राह होगी कठिन
बयान बाजी से शुरू हुई लड़ाई में राजस्थान का भी कनेक्शन
रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीर हटाने के मामले को लेकर अब सियासी गलियारों में जमकर टेंपरेचर चढ़ा हुआ है। कांग्रेस और बीजेपी में जमकर राजनीतिक बयान बाजी चल रही है, जहां बीजेपी प्रियंका गांधी के बेटे को राजनीति में लॉन्च करने का सॉफ्ट मिशन बता रही है। वहीं कांग्रेस के कई नेता इनमें कीर्ति चिंदबरम, पवन खेड़ा जैसे नेताओं ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी के साथ अन्याय बताया। यह प्रदर्शनी दिल्ली में बीकानेर हाउस में आयोजित हुई, इसलिए इसका कनेक्शन राजस्थान से भी जुड़ा हुआ है। अब यह देखना होगा कि रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी को लेकर शुरू हुई यह लड़ाई किसी और करवट लेती है और इस लड़ाई में अब राजस्थान की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : छबड़ा में नरेश मीणा हाथ में लट्ठ लेकर फिर निकले सड़कों पर, किसानों को DAP खाद नही मिली तो सामने आया रूप

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






