मंत्री की जीप के सामने अचानक आया! फिर शिकार से चूक गया टाइगर, रोमांचित कर देगा वीडियो

मंत्री की जीप के सामने अचानक आया! फिर शिकार से चूक गया टाइगर, रोमांचित कर देगा वीडियो
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का एक वीडियो काफी चर्चा में हैं। यह वीडियो उन्होंने 29 जुलाई को इंटरनेशनल टाइगर डे पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने बेहद रोमांचक और दुर्लभ वीडियो दिखाया। इस वीडियो में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ टाइगर सफारी करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां एक टाइगर शिकार का पीछा करते हुए उनकी गाड़ी के सामने आ जाता है, लेकिन मंत्री की सफारी गाड़ी को देखकर टाइगर का ध्यान भटक जाता है और वह अपने शिकार से चूक जाता है। यह दुर्लभ वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : अब डोटासरा और गहलोत में भी किचकिच! जो डोटासरा ने महेंद्रजीत मालवीय को सुनाई खरी-खरी

मंत्री के गाड़ी के वजह से चूक गया टाइगर

29 जुलाई को इंटरनेशनल टाइगर डे था। इस मौके पर मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सम्भवतः एक पुराने वीडियो को शेयर किया, जो काफी दुर्लभ है। इस वीडियो में मंत्री राठौड़ सफारी करते हुए नजर आ रहे थे। वह जीप में सवार थे। इस बीच अचानक एक शिकार के पीछे दौड़ता हुआ टाइगर उनकी तरफ आया, लेकिन मंत्री की जीप के समीप आकर टाइगर का ध्यान भटक गया और इसी का फायदा उठाकर वह शिकार भागने में कामयाब रहा। 15 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी रोमांचित कर रहा है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा के साथ दुर्व्यवहार! विधायक के बेटे पर लगाया आरोप

वीडियो के रणथंभौर के होने का किया जा रहा है दावा

मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से पोस्ट किए गए 15 सेकंड के इस वीडियो ने लोगों को रोमांचित कर दिया। इस वीडियो को लेकर हालांकि मंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह वीडियो किस जगह का है और कब का है? लेकिन इस वीडियो की लोकेशन को देखते हुए यूजर्स इसके सवाई माधोपुर की टाइगर सेंचुरी का होने का दावा कर रहे हैं। बता दें कि सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभौर टाइगर सेंचुरी विश्व प्रसिद्ध है, जो टाइगर सफारी के लिए जानी जाती है। यहां देश विदेश के पर्यटक टाइगर देखने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें : डोटासरा का भजनलाल सरकार को खुला चैलेंज! ‘मुझे नहीं पकड़ पाए… थूक है इनके मुंह पर’

जानिए रणथंभौर टाइगर सेंचुरी के बारे में

बता दें कि विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर टाइगर सेंचुरी को 1955 में वन्य जीव अभ्यारण घोषित किया गया था। यह अरावली और विंध्य पर्वत श्रृंखलाओं के मिलन पर स्थित है। केंद्र सरकार ने 1973 में रणथंभौर को टाइगर प्रोजेक्ट रिजर्व में शामिल कर लिया। इसके बाद 1980 में रणथंभौर को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला। इसके अलावा वर्ष 2026 के आंकड़ों के अनुसार इस अभयारण्य में टाइगर की संख्या 92 हो चुकी है। इसके अलावा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में टाइगर सेंचुरी भी शामिल है।

अब डोटासरा और गहलोत में भी किचकिच! जो डोटासरा ने महेंद्रजीत मालवीय को सुनाई खरी-खरी

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,