पानी के छीटे लगे तो, उदयपुर में सर्राफा व्यापारी पर चाकू मारा!

पानी के छीटे लगे तो, उदयपुर में सर्राफा व्यापारी पर चाकू मारा!
Spread the love

उदयपुर (कुमार चेतन) : राजस्थान के उदयपुर में सनसनी फैल देने वाली घटना सामने आई, जहां सर्राफा व्यापारी पर चाकू से गंभीर हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, सर्राफा व्यापारी अपनी दुकान के बाहर हाथ धो रहा था। इस बीच वहां से गुजर रहे एक युवक के पानी के छीटे लग गए। इस घटना से नाराज युवक और व्यापारी के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद गुस्साए आरोपी युवक ने सर्राफा व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : दूल्हे ने पहनी नोटों की माला! दो मंजिला लम्बी जिसमें 5 सौ के नोट

पानी की छीटे लगे तो चाकू से किया हमला

सनसनी फैल देने वाली यह घटना उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में नाल स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के बाहर की बताई जा रही है, जहां दुकान संचालक हाथ धो रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने पानी के छींटे पड़ने को लेकर आपत्ति जताई और देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया। इस दौरान मामूली कहासुनी ने जल्द ही गंभीर रूप ले लिया और आरोपी युवक ने गाली-गलौच करते हुए व्यापारी धर्मेश सोनी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने धारदार हथियार से व्यापारी के पैर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें : शादी में थार गाड़ी की डिमांड! नही मानी तो दूल्हे ने शादी से मना किया

घटना से इलाके में मची सनसनी

इधर, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान लोगों ने घायल व्यापारी को संभाला और आरोपी को अलग किया। इसके बाद व्यापारी ने धानमंडी थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : मदन राठौड़ ने जाना अपना भविष्य! पंडित राजकुमार शर्मा से मुलाकात

अशोक गहलोत के निशाने पर कौन? CM भजनलाल, मदन राठौड़ या सचिन पायलट!

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!