अजमेर में 18 साल के भरोसे का धोखा, सोना और लाखों की नकदी लेकर ज्वेलर्स की दुकान से फरार कर्मचारी

अजमेर में 18 साल के भरोसे का धोखा, सोना और लाखों की नकदी लेकर ज्वेलर्स की दुकान से फरार कर्मचारी
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में एक ज्वेलर्स की दुकान पर हैरान करने वाली वारदात सामने आई। इस वारदात में दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने 750 ग्राम सोना और 15 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गया। खास बात यह है कि यह काम करने वाला व्यक्ति ज्वेलर्स का काफी विश्वासपात्र था और 18 सालों से उसके यहां पर काम कर रहा था। उसने ज्वेलर्स के विश्वास को धोखा देते हुए इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से अजमेर के ज्वेलर्स कारोबारी में खलबली मच गई है।

यह भी पढ़ें : विधानसभा गेट पर चढ़ गए दौसा विधायक, अशोक चांदना ने धक्के मार हटाए बेरिकेड्स, मानसून सत्र से पहले जोरदार हंगामा

हैरान कर देने वाली यह वारदात अजमेर की कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां लखोटिया ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सूरज नारायण ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दी है। इसमें उसने आरोप लगाया कि उसके दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी दिलीप चौरसिया दुकान से करीब 750 ग्राम सोना और 15 लाख रुपए की नगदी लेकर गायब हो गया है। पीड़ित ने बताया कि घटना से पहले दिलीप ने उसे फोन कर बताया कि वह कुछ देर में दुकान पहुंचेगा, लेकिन जब काफी देर तक नहीं पहुंचा तो उसे शक हुआ। उसके परिजनों से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि दिलीप दुकान के लिए निकल चुका है। बाद में ज्वेलर्स ने अपनी दुकान में जांच पड़ताल की, तो वहां से सोना और नगदी गायब मिले।

यह भी पढ़ें : स्कूलों में मीडिया की एंट्री रोक पर गरजे टीकाराम जूली, बोले- ‘हिम्मत हो तो सरकार रोककर बताए’

18 सालों से ज्वेलर्स का विश्वास पात्र था व्यक्ति

प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि दिलीप ज्वेलर्स का खास और विश्वास पात्र था। वह 18 वर्षों से दुकान पर काम कर रहा था। काफी समय से दुकान के महत्वपूर्ण लेनदेन और जिम्मेदारियां को निभा रहा था। उसकी ईमानदारी के चलते ज्वेलर्स भी उस पर पूरा विश्वास करता था। इसी विश्वास के बल पर आरोपी ने ज्वेलर्स की दुकान पर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना से व्यापारियों में भय का माहौल है।

यह भी पढ़ें : भीलवाड़ा में बेटे के सामने मां की कार से कुचलकर हत्या, रुपए के विवाद में हुई वारदात

आरोपी ने बंद कर दिया अपना फोन

कोतवाली थाना प्रभारी रामेश्वरी देवी ने बताया कि ज्वेलर्स की दुकान हर सप्ताह मंगलवार को बंद रहती है, ऐसे में आशंका है कि आरोपी ने सोमवार को ही ज्वेलर्स की दुकान से नगदी और सोना गायब कर लिया। बुधवार को जब ज्वेलर्स दुकान आया तो आरोपी ने बहाना बनाकर कुछ देर बाद आने के लिए कहा। थाना प्रभारी ने बताया कि ज्वेलर्स को फोन करने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। इधर, पुलिस ने आरोपी की धर पकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया है। साथ ही दुकान में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को देखकर पुलिस जांच में जुट गई है।

बीजेपी वोट मांगने आए तो राम मंदिर चंदे का हिसाब मांगना, सांसद हरीश मीणा का बड़ा हमला

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author